ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध प्लाटिंग को लेकर सजग रहें राजस्व अधिकारी…. सूचना मिलते ही करें कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अवैध प्लाटिंग को लेकर सजग रहें राजस्व अधिकारी…. सूचना मिलते ही करें कार्रवाई

By @dmin
Published: October 10, 2020
Share
Revenue officers should be aware of illegal plotting
Revenue officers should be aware of illegal plotting
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में कहा कि अवैध प्लाटिंग के मामलों पर सजग निगरानी रखें। ऐसी सूचना मिलते ही अविलंब कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से राजस्व न्यायालय के कार्यों की गति मंद पड़ी है। ऐसे में बहुत जरूरी हो गया है कि मामले त्वरित रूप से निपटाएं जाएं। इसके लिए राजस्व कोर्ट का बिना बाधित हुए चलना बेहद आवश्यक है। एसडीएम इस संबंध में समन्वय कर व्यवस्था बनाएं। अधिकारियों ने बताया कि एक माह में 5739 प्रकरण विचारार्थ आये थे इनमें से 5000 निराकृत हुए। कलेक्टर ने कहा कि बैकलॉग मामले भी जल्द निपटा लें।
कलेक्टर ने कहा कि 15 नवंबर तक 1 वर्ष से अधिक समय के लंबित प्रकरण निपटा लें। उन्होंने कहा कि एसडीएम कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर सजग रहें। इस संबंध में नियमित रूप से अद्यतन जानकारी एडीएम को उपलब्ध कराते रहें। इस दौरान हमेशा की तरह पुलिस के साथ बेहतर समन्वय से कार्य होता रहे। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिवेदन हमेशा अभिमत के साथ भेजें ताकि निर्णय लेने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों को सुविधा प्रदान करने धरसा विकास कार्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राजस्व अधिकारियों को जो निर्देश दिए गए हैं उन पर तय समय में कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठान से संबंधित जो प्रकरण राजस्व अधिकारियों को आते हैं उन पर अविलंब कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जा रहा है। इसके लिए समन्वय करें। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्य के दौरान संक्रमण की आशंका को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का हमेशा ध्यान रखने कहा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे एवं बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन शुरू, बिलासपुर में मालगाड़ी रोककर की नारेबाजी
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे
Breaking News : आईटीआई ग्राउंड में युवक की बेरहमी से पिटाई… अस्पताल में हुई मौत
Big accident : सब्जी लेकर बाइक पर जा रहे युवक को बस ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
shreekanchanpath 314 # 28 Aug 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Congressmen joined the state government's virtual rally कृषि कानून के विरोध…. प्रदेश सरकार की वर्चुअल रैली में शामिल हुए भिलाई कांग्रेसी… कानून को वापस लेने की मांग
Next Article श्रीकंचनपथ 355 # 10 october 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?