ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले गोली मारकर की हत्या, फिर लाश को शिवनाथ नदी में फेंका, तीन दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRajnandgaon

पहले गोली मारकर की हत्या, फिर लाश को शिवनाथ नदी में फेंका, तीन दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा

By Mohan Rao
Published: September 27, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

राजनांदगांव। तीन दिन पहले शिवनाथ नदी में जिस युवक की लाश मिली थी उसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने इस मामले का खुलासा किया है। दरअसल मृतक की मां का आरोपी के साथ अवैध संबंध था और वह इसका विरोध करता था। इसी विवाद में उसकी हत्या की गई।

बता दें 23 सितंबर को बसंतपुर थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी के किनारे युवक की लाश मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई। घटना के बाद युवक की शिनाख्त तुलसीपुर बख्तावर चाल निवासी आदित्य सौदागर (19) के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में 3 लोग स्कूटी पर जाते दिखे।

पुलिस ने जब फुटेज पर गौर किया तो देखा कि स्कूटी में बीच में बैठने वाले का पैर घिसटता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने रमेश साहू उर्फ पिंटू खपट्टा (30), जावेद खान (20), युवराज (18) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस, खाली खोखा और शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर लिया है।

इसलिए की थी हत्या
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश साहू है। रमेश साहू के छोटे भाई मुकेश साहू का मृतक आदित्य की मां के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण आदित्य का अक्सर रमेश साहू से विवाद होता था। वह उसके भाई को मार देने की धमकी देता था। इसके कारण रमेश ने आदित्य की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद रमेश साहू ने अपने प्लान साथियों को शामिल किया और गोली मारकर युवक की हत्या कर दी और स्कूटी में लेजाकर शव को फेंक दिया।

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही का मामला, जगदलपुर के बीईओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
EWS कोटा नियमों में इस साल बदलाव नहीं करेगी मोदी सरकार, 8 लाख ही होगी आय सीमा
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्यों को मिल रही है गति: डहरिया
बारिश फिर से बनी मुसीबत, यहां चार जिलों में रेड अलर्ट, तीन की मौत
साय कैबिनेट की बैठक : पांच प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी… जानिए क्या-क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में माता भक्तों के लिए दया सिंह ने शुरू किया भव्य सेवा पंडाल… पूर्व सांसद ने किया शुभारंभ
Next Article आवारा मवेशियों के साथ भाजयुमों का प्रदर्शन, गायों के गले में तख्ती टांगकर सरकार किया सवाल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?