ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2023 से पहले टीमों का रिटेंशन, कई प्लेयर्स की छुट्टी, मुंबई इंडियन्य ने किया बड़ा बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL 2023 से पहले टीमों का रिटेंशन, कई प्लेयर्स की छुट्टी, मुंबई इंडियन्य ने किया बड़ा बदलाव

By Mohan Rao
Published: November 15, 2022
Share
IPL 2023
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। आईपीएल सीजन 2023 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को सभी टीमों ने अपनी फाइनल लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। मुंबई इंडियन्य ने सबसे ज्यादा अपने 13 खिलाड़ियों की छुट्‌टी कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां कप्तान केन विलियमसन को ही रिलीज कर दिया वहीं पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल और सीएसके ने ड्वेन ब्रावो की छुट्टी कर दी। दिसंबर महीने में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने अपने स्क्वॉड में कई अहम बदलाव किए हैं और अपना पर्स खाली किया है। वैसे इस बार सभी प्रेंचाइजियो के पर्स में पांच करोड़ रुपए ज्यादा होंगे।

देखें टीमों की रिटेंसन लिस्ट

मुंबई इंडियंस (MI) :  मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. वहीं मुंबई ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेडिंग के जरिए टीम में लिया है। इनमें कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स के नाम शामिल हैं। इसके बाद मुंबई की मौजूदा टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल शामिल है। इनके पर्स में पर्स में बचे: 20.55 करोड़ रुपए बचे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : ऑरेन्ज ऑर्मी ने बड़ा कदम उठाते हुए कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन सहित जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद को रिलीज किया है। मौजूदा टीम में अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक हैं। इनकी पर्स में 42.25 करोड़ रुपए बचे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : टीम ने ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन को रिलीज किया है। इनकी टीम में एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, दीपक सोलंकी दीक्षाना मौजूद हैं और पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) : मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोरा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी को रिलीज कर दिया है। मौजूदा टीम में शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़ हैं। इनकी पर्स में  32.2 करोड़ बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : केकेआर ने पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरॉन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन को रिलीज कर दिया है। इनकी टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह शामिल हैं और इनकी पर्स में 7.05 करोड़ रुपए बचे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : लखनऊ ने एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंता चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम को आउट किया है। इनकी टीम में केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई हैं। इनकी पर्स में 23.35 करोड़ बचे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) :आरसीबी ने जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, एल. सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज किया है। मौजूदा टीम में  फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप शामिल हैं और इनकी पर्स में 8.75 करोड़ रुपए बचे हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) : पिछले बार की उपविजेता टीम ने अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डुसेन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका को रिलीज किया है। मौजूदा टीम में संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा शामिल हैं और इनकी पर्स में 13.2 करोड़ रूपए बचे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, केएस भरत, मनदीप सिंह को रिलीज किया है। इनकी टीम में ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल शामिल हैं और इनकी पर्स में 19.45 करोड़ रुपए बचे हैं।

10. गुजरात टाइटन्स (GT) : मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटन्स ने रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण एरोन को रिलीज किया है। इनकी मौजूदा टीम में हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद शामिल हैं। इनकी पर्स में 19.25 करोड़ रुपए बचे हैं।

जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी
भिलाई निगम में एक मुश्त संपत्तिकर पटाने पर मिल रही 6.25 प्रतिशत का छूट, 31 मई तक मिलेगा लाभ
भिलाई में दिखा छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की कला का संगम, गीत वितान कला केन्द्र ने एक मंच किया आयोजन
ओमिक्रॉन वैरिएंट: इम्यूनिटी को चकमा दे गया तो मचेगी तबाही, आईसीएमआर का मॉडल रोक सकता है तीसरी लहर
भारी बारिश के अलर्ट के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने दी दो नए योजनाओं की मंजूरी, आप छत्तीसगढ़ की विरासत और धरोहरों से होंगे परिचित National Press Day: सीएम बघेल ने पत्रकारों के लिए कही यह बात, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण पर
Next Article CG में फिर हुआ चमत्कार : महादेव के नंदी ने पिया पानी, भक्तों की लगी कतार… देखें Video

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?