
भिलाई। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने अभद्रता कर हिरासत में ले लिया। इसका विरोध करते हुए सुपेला चौक में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। यही नहीं जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा अवंतीबाई चौक कोहका में कैंडल जलाकर दुष्कर्म पीडि़ता को श्रद्धांजलि दी गई।
पुतला दहन के मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने कहा कि न तो खुद प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उस पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे और जब राहुल गांधी व प्रियंका गांधी परिवार से मिलने जा रहे थे व अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर उन्हें रोका गया। युवा कांग्रेस अपने नेता के साथ अंतिम सांस तक उस परिवार की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा तुलसी साहू ने कहा कि पूरा देश पीडि़त परिवार के साथ है लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार यूपी सरकार व केन्द्र सरकार कर रही है वह निंदनीय है। इस सरकार को बेटियों का दर्द नहीं दिख रहा है। पूरा कांग्रेस परिवार राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुए इस व्यवहार व पीडि़त परिवार के साथ हुए अन्याय का विरोध करता है। पुतला दहन व कैंडल मार्च के दौरान प्रमुख रूप से सुभाष साव, महेश जायसवाल, केशव चौबे, सुजीत साव, सुमन सागर सिन्हा, निरंजन बिसाई, लाडू राम सिन्हा, जानकी साहू, निरा जंघेल, गीता धीरज सेन, निलेश चौबे, जान निशार, अकतर रहीम, पंचूराम जंघेल, अशोक, संदीप सागर, आरमान, डैनी, अंकीत, सोनू, सोम, विनय जोगी, दीपक, बाबलू, परबीन भट्टो सहितम बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसय के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




