ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला अंडरब्रिज के धीमे निर्माण से व्यापारियों में नाराजगी, भिलाई चेंबर ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सुपेला अंडरब्रिज के धीमे निर्माण से व्यापारियों में नाराजगी, भिलाई चेंबर ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप रखी यह मांग

By Mohan Rao
Published: August 25, 2023
Share
SHARE

भिलाई। सुपेला में बन रहे अंडरब्रिज की धीमी निर्माण गति से व्यापारियों में नाराजगी है। खासकर अंडरब्रिज बनने वाले जगह पर व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भिलाई इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास से मिला। आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अंडरब्रिज निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भिलाई इकाई की ओर से प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। अजय भसीन ने आयुक्त व्यास को बताया कि अंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित एक दुकानदार को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने आयुक्त से कहा कि अंडरब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी के कारण आसपास के व्यापारियों का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। त्योहारी सीजन में व्यापारियों को काफी परेशनी हो सकती है।

इस मौके पर अजय भसीन ने यह भी कहा कि भिलाई चेम्बर लगातार नगर निगम के साथ मिलकर भिलाई की बाजारों को आदर्श बाजार बनाने अपना योगदान देने की बात कर रहा है लेकिन निगम द्वारा मुख्यमंत्री जी की हर बाजार आदर्श बाजार योजना पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है। अजय भसीन ने बताया कि भिलाई के सभी बाजार जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, नंदिनी रोड, सेक्टर 6 ए मार्केट व सुपेला बाजार को आदर्श बाजार बनाने कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने आधुनिक पार्किंग व भामाशाह जी की मूर्ति लगाने का भी आवेदन दिया जा चुका है लेकिन इस विषय पर भी निगम के पहल की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। पार्किंग बनने के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी भिलाई चेम्बर ने ली है उसके बाद भी निगम प्रशासन द्वारा विलंब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की नियमितीकरण योजना पर सबसे पहले व्यापारी वर्ग ने अपनी फाइल दी थी लेकिन आज तक नियमितीकरण प्रक्रिया से व्यापारी संतुष्ट नही हो पा रहे है इस पर भी नगर निगम ध्यान दें। इस दौरान निगम आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सभी कार्य जल्द प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस दौरान विनय सिंह, सुनील मिश्रा, विजय गुप्ता, सरमद इमाम, पीताम्बर दलाई, शंकर सचदेव आदि उपस्थित रहे।

वैशाली नगर कॉलेज में संगोष्ठी : छत्तीसगढ़ के आदीवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद, योगदान को सराहा
Gustakhi Maaf: चुनावी मौसम में गोबर पर लट्ठम-लट्ठा
Breaking News : चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव की घोषणा, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद
गुस्ताखी माफ: पानी का यह आकर्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेब पर सियासत: सेब किसानों पर अदाणी के खिलाफ बोल फंसी प्रियंका गांधी वाड्रा एएएफएल द्वारा सेब के खरीद मूल्यों पर गलत सूचनाएं हो रही प्रसारित, किसानों के हितों का रखा जा रहा है ध्यान
Next Article कलयुगी पिता को मरते दम तक कारावास की सजा, नाबालिग बेटी के साथ करता था दुष्कर्म कलयुगी पिता को मरते दम तक कारावास की सजा, नाबालिग बेटी के साथ करता था दुष्कर्म

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?