ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसर्च में खुलासा: कोविड महामारी के दौरान गंगा में भारी धातु से होने वाले प्रदूषण में देखी गई भारी कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रिसर्च में खुलासा: कोविड महामारी के दौरान गंगा में भारी धातु से होने वाले प्रदूषण में देखी गई भारी कमी

By @dmin
Published: February 8, 2021
Share
Research Revealed: Heavy Reduction in Heavy Metal Pollution observed
Research Revealed: Heavy Reduction in Heavy Metal Pollution observed
SHARE

कानपुर (पीआईबी)। कोविड- 19 महामारी के दौरान किए गए एक अध्ययन से इस बात का पता चला है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल में कमी लाने के प्रयासों से कुछ ही समय में गंगा में भारी धातु के प्रदूषण को काफी हद तक घटाया जा सकता है। कोविड की वजह से हुए लॉकडाउन ने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों को बड़ी नदियों के पानी में मानव की गतिविधियों से होने वाले रसायनिक प्रभाव का अध्ययन करने का एक एक दुर्लभ अवसर प्रदान किया।
वैज्ञानिकों ने इस दौरान गंगा के पानी में प्रतिदिन होने वाले रसायनिक परिवर्तनों पर बारीकी से नजर रखी और इस बारे में जुटाए गए आंकड़ो का विश्लेषण करने के बाद यह पाया कि लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जित किए जाने वाले अपशिष्ट जल में आई कमी से गंगा के पानी में भारी धातु से होने वाला प्रदूषण कम से कम 50 प्रतिशत घट गया। लेकिन इसके विपरीत खेती और घरों से प्रवाहित होने वाले अपशिष्ट जल में मौजूद रहने वाले नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे प्रदूषक तत्वों की मात्रा गंगा के पानी में कमोबेश पहले जैसी ही पाई गई।
यह अध्ययन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा अमरीकी विदेश विभाग के एक द्विपक्षीय संगठन भारत अमरीका विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी फोरम (आईयूएसएसटीएफ) के सहयोग से किया गया है। अध्ययन रिपोर्ट एनवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेटर्स जर्नल द्वारा प्रकाशित की गई है। इसमें भारी धातु जैसे प्रदूषक तत्वों के साथ गंगा के पानी में होने वाले रसायनिक परिवर्तनों को दिखाया गया है। यह गंगा सहित दुनिया की कई बड़ी नदियों पर किए गए अनुसंधान पर आधारित है। इसमें बड़ी नदियों के पानी की गुणवत्ता पर जलवायु परिवर्तन तथा मानवीय गतिविधियों से होने वाले दुष्प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की गई है। अध्ययन रिपोर्ट को जर्नल के मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया गया है।

इसरो और आईआईटी मद्रास का भ्रमण कर लौटे स्कूली बच्चे, छत्तीसगढ़ विधानसभा की देखी कार्रवाई, सीएम साय से साझा किये अनुभव
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के आयोजनकर्ताओं ने की मुलाकात… 7 दिनों तक इस टॉकीज में छत्तीसगढ़ फिल्मों का होगा नि:शुल्क प्रदर्शन
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कन्नौजिया राठौर समाज क़े 25 लाख क़े भवन का लोकार्पण और तैलिक विकास समिति क़े 20 लाख क़े भवन की रखी आधारशिला
Bhilai breaking : दुर्ग पुलिस ने करवाई चाकूबाजी में लिप्त बदमाशों की परेड…. शपथ दिलाकर दी समझाइश
रुखे मुंह की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Commissioner arrived to inspect the shed prepared to make manure कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी निकले फिल्ड में…. नोडल अधिकारी ने चलाया हैण्डपंप, हवा निकलने पर टैंकर से जल प्रदाय करने दिए निर्देश
Next Article Due to the late update in Bihar, the number of deaths in the country increased कोविड-19 से होने वाली मौतों में लगातार गिरावट का रूख जारी… पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या 150 से नीचे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?