ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…

By @dmin
Published: June 7, 2020
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाल ही में एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के कार्यों और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया था। जिसमें लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दूसरे स्थान पर रहे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।
प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य सरकार की उद्योग और व्यापार हितैषी नीतियों और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों हेतु राज्य सरकार की प्रशंसा की। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि राज्य के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों द्वारा तैयार उत्पादों को शासकीय खरीदी में प्राथमिकता देने की राज्य सरकार की नीतियों से इस सेक्टर के उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कम्पनियों के ऐसे उत्पाद जो छत्तीसगढ़ में तैयार नहीं होते हैं, शासकीय खरीदी में उनकी आवश्यकता होने पर उन उत्पादों की खरीदी कम्पनियों के छत्तीसगढ़ स्थित वितरकों से करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मण्डल के आग्रह पर छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योगों के लिए एनएमडीसी से आयरन ओर के लिए लॉन्ग टर्म प्राईसिंग पॉलिसी तय करने और छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योगों को पांच मिलियन टन आयरन ओर की आपूर्ति के संबंध में पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के संचालन के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की गाईड लाइन का सख्ती से पालन किया जाए। बाहर से उद्योगों में सामान लाने वाले ट्रकों के ड्राइवरों और क्लीनरों के ठहरने की पृथक से व्यवस्था की जाए और उनको उद्योगों के कर्मियों के सम्पर्क से दूर रखा जाए।
प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से एनएमडीसी से मिलने वाली आयरन ओर की कीमतों में कमी आयी है, परंतु उनकी जटिल नीतियों के कारण प्रति माह मूल्य में वृद्धि होती रहती है, यदि एक लंबी अवधि के लिए मूल्य निर्धारण का प्रावधान हो सके तो उद्योग संचालन में सुगमता होगी। उन्होंने उद्योगों के हित में राज्य शासन द्वारा की गई जमीन फ्री होल्ड की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और इसे जल्द क्रियान्वित कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मण्डल ने जेम पोर्टल के स्थान पर सीएसआईडीसी के माध्यम से शासकीय खरीदी प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होंने यह अनुरोध भी किया कि छत्तीसगढ़ स्थित बड़े संयंत्र अपनी आवश्यकता की वस्तुएं जो राज्य के लघु उद्योगों द्वारा उत्पादित हैं, उनका आयात बाहर से न करें और छत्तीसगढ़ में निर्मित उत्पादों का ही उपयोग करें तो इससे छत्तीसगढ़ के उद्योगों को काम मिलेगा। प्रतिनिधि मण्डल ने पोल्ट्री उद्योग को लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान से अवगत कराया। राइस ब्रान तेल उत्पादन से जुड़े प्रतिनिधि ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छी क्वालिटी का राइस ब्रान तेल बनाया जाता है, शासन के सहयोग से इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है।
प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सीएम रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने प्रतिनिधि मण्डल की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के के.के. झा, बीएसपी एंसीलरी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन भिलाई के अरविन्दर सिंह खुराना, बोराई इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन रसमड़ा दुर्ग के रवि गुप्ता, स्पंज आयरन मैन्युफेक्चर एसोसिएशन भिलाई के अनिल अग्रवाल और बहादुर अली सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम भूपेश बोले-पुरखों के सपनों का गढ़ बन रहा नवा छत्तीसगढ़, राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई
सरकार से सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ ने पूछा- सभी को कोरोना वैक्सीन देने के लिए हैं 80 हजार करोड़ रुपए?
शिवरीनारायण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने देर रात तक उठाया लुत्फ , ममता चंद्राकर के गीतों पर झूमे दर्शक
मोबाइल ने ले ली युवक की जान, वीडियो कॉल करते हुए पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, मालगाड़ी ने मारी टक्कर
राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1 जुलाई से नहीं खुल पाएंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कहा-आगे बढ़ेगा सत्र और सिलेबस में भी होगी कटौती 1 जुलाई से नहीं खुल पाएंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कहा-आगे बढ़ेगा सत्र और सिलेबस में भी होगी कटौती
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?