रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विधायक देवेन्द्र यादव के मार्गदर्शन व काजल श्रीवास के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर एसोसिएशन का लोगो लांच किया और एसोसिएशन को आर्टिस्ट कला के क्षेत्र में सतत् आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच मिला है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के यूथ कलाकार अपनी कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी कला में निखार लाने में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई।
यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन की चेयरमैन काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य गठन के 20 वर्षों के बाद भी युवा कलाकारों के लिए किसी भी तरह का प्लेटफार्म नही था जो उनकी बातों को शासन तक ले जाये और उनकी हितों की बात कर सके। जिसे देखते हुए इस एसोसिएशन की स्थापना किया गया है।
विधायक देवेंद्र यादव का रहा विशेष योगदान, काजल ने जताया आभार
काजल श्रीवास ने बताया कि इस एसोसिएशन को बनाने से लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात तक मे विधायक जी का पूरा योगदान मिला। विधायक जी स्वयं युवा है इसलिए युवाओं की बातों को बहुत सरलता से समझते है। बताते चले कि इस एसोसिएशन में देवेंद्र यादव संरक्षक है। सिंगर तुषार सोलंकी और शुभम साहू ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई। एक्टर आकाश डहरिया एवम जागेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि इस छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन में अलग-अलग 25 से 30 विधाओं के युवा कलाकार शामिल हैं। यूट्यूबर अनिल सिन्हा ने कहा कि यह सार्थक कदम युवा कलाकारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।




