ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को लेकर रखी अपनी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को लेकर रखी अपनी बात

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
Representatives of Bhilai Chamber met the collector
Representatives of Bhilai Chamber met the collector
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने दुर्ग जिलाधीश से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य रूप से पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई इकाई अध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र ने जिलाधीश को बताया कि अभी जीई रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसके नीचे उस क्षेत्र के मार्केट के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा सकती है। इससे पावर हाउस और सुपेला जैसे बड़े बाजारों में पार्किंग की समस्या बहुत हद तक ठीक हो सकती है।

श्री मिश्र ने बताया कि जीई रोड में अभी फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, इसके पूरे हो जाने से एक तरफ भारी वाहन बिना शहर में प्रवेश किये आवागमन कर सकेंगे। तो वहीं छोटे वाहनों के लिए फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर सड़क की व्यवस्था होने से उन्हें भी आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में फ्लाईओवर के ठीक नीचे की खाली जमीन का उपयोग उस क्षेत्र से संबंधित बाजार की पार्किंग के लिए किया जा सकता है। जीई रोड से लगे मुख्य बाजार जैसे पावर हाउस और सुपेला आकाशगंगा में वैसे ही पार्किंग की स्थिति बहुत भयावह है, ऐसे में यदि पार्किंग के लिए यह व्यवस्था बनाई जाए तो स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है।

जिलाधीश ने चेम्बर की इस मांग पर सहमति जताते हुए सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से महेश बंसल, मनोज बख्त्यानी, दिलीप केशरवानी, प्रकाश मखीजा, नरेश वासवानी, चिन्ना राव, उत्तम जैन, हरीश शर्मा, राकेश मल्होत्रा, हरीश कनौजिया, राम ओबेरॉय, अंकित जैन, अक्षय गुप्ता, कमलेश, दीपक, शैलेश बत्रा, विनय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी रवि विजवानी सहित सरोजिनी पाणिग्रही, गीता वर्मा, सु्मन कन्नौजे, राजेश्वरी राव, विजयलक्ष्मी, सविता शर्मा, माधुरी परासर, प्रतिमा पारधमी, बीना पांडे और दमयंती सोनी उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : नहर में मिली युवक की लाश, अकड़ गया था शरीर…. हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ली वर्चुअली सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल ने कहा- कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र से प्रदेश मेें आने वाले लोगों की कोरोना जांच आवश्यक…. क्वारेंटाईन केन्द्र भी बनाए
Corona in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48916 नए मामले
Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक…. मार गिराए दो सैनिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SR Hospital again gave life: the life of a critically admitted woman was saved एसआर हॉस्पिटल ने फिर दिया जीवनदान: गंभीर रूप से भर्ती महिला की बचाई जान…. स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा मिश्रा की देखरेख में हुआ इलाज
Next Article प्रोफेशनल कांग्रेस ने छेड़ा जागरूकता अभियान प्रोफेशनल कांग्रेस ने छेड़ा जागरूकता अभियान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?