ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Report: चीन में ऊर्जा की बढ़ती भूख से दुनिया भर को झेलनी पड़ेगी महंगाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Report: चीन में ऊर्जा की बढ़ती भूख से दुनिया भर को झेलनी पड़ेगी महंगाई

By Om Prakash Verma
Published: March 4, 2023
Share
Report: चीन में ऊर्जा की बढ़ती भूख से दुनिया भर को झेलनी पड़ेगी महंगाई
Report: चीन में ऊर्जा की बढ़ती भूख से दुनिया भर को झेलनी पड़ेगी महंगाई
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। चीन में तेल और प्राकृतिक गैस की बढ़ती मांग से विश्व बाजार में ऊर्जा की महंगाई और बढऩे का अंदेशा पैदा हो गया है। जीरो कोविड नीति खत्म होने के बाद चीन में आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल और अन्य प्रकार की ऊर्जा की खपत भी बढ़ी है।

यूबीएस ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि चीन में आर्थिक गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। इसकी वजह से गैस और जेट ईंधन की मांग मजबूत हुई है। इसका असर विश्व ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। कच्चे तेल के वायदा कारोबार में कीमत में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान है। जनवरी में ही चीन में हवाई यात्राओं में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उसे देखते हुए चीन सरकार ने 2023 के लिए तेल आयात का कोटा 20 फीसदी बढ़ा दिया।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) का अनुमान है कि दुनिया में 2023 में तेल की रोजाना मांग दस करोड़ 19 लाख बैरल तक पहुंच जाएगी। यह पिछले साल की तुलना में रोजाना 20 लाख बैरल ज्यादा होगी। साथ ही पिछले तीन साल में यह मांग का सबसे ऊंचा स्तर होगा। सिर्फ चीन में रोजाना की मांग में नौ लाख बैरल की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

जानकारों ने ध्यान दिलाया है कि अभी भी चीन से विदेश यात्रा करने वाले लोगों की संख्या महामारी के पहले की तुलना में कम है। इस वर्ष ये संख्या तेजी से बढऩे का अनुमान है। इसे देखते हुए इस साल की दूसरी छमाही में कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल आ सकता है। इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्श ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष दिसंबर तक ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर तक पहुंच जाएगा और 2024 में यही दर बनी रहेगी। ब्रेंड क्रूड वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत का पैमाना है।

विशेषज्ञों ने ध्यान दिलाया है कि बढ़ती मांग के मुताबिक तेल का उत्पादन बढऩे की संभावना नहीं है। संभावना यही है कि तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक प्लस उत्पादन की अपनी मजूदा मात्रा ही जारी रखेगा। रूस भी इस संगठन का सदस्य है। वह पहले ही अपने उत्पादन में कटौती का एलान कर चुका है। उधर अमेरिका में शेल ऑयल के उत्पादन में भी किसी ठोस बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

विश्व बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमत में पिछले साल की तुलना में 80 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। यूरोप में इस बार हलकी ठंड पडऩे के कारण गैस की मांग कम रही। उसका असर इसकी कीमत पर पड़ा। अब विशेषज्ञों की निगाह इस पर है कि क्या चीन गैस की सीधी खरीदारी फिर शुरू करता है। कोरोना के कारण आर्थिक गतिविधियां ठप रहने के कारण पिछले साल चीन ने ऐसी खरीदारी रोक रखी थी।

टोक्यो स्थित संस्था मिजुहो रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज में वरिष्ठ अर्थशास्त्री जुन इनोवे ने वेबसाइट निक्कईएशिया.कॉम से कहा- अगर चीन की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होता है, तो महंगाई पर काबू पाने की दुनिया भर में हो रही कोशिशें बेअसर हो जाएंगी। अगर चीन अपनी अर्थव्यवस्था में दो फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने में सफल रहा, तो दुनिया में कमोडिटी के मूल्य में चार फीसदी की वृद्धि हो जाएगी।

Breaking News : सीएम साय से भोरमदेव में कावंड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
India vs Pakistan Women’s T20 WC : भारत-पाकिस्तान का बड़ा मैच आज, जानिए मैच का शेड्यूल और प्लेइंग इलेवन
फिर शुरू हुई मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो से तीन दहशतगर्द घिरे
केरल में डरा रहा कोरोना: देश कुल मामलों में 67 फीसदी केरल से… लगातार तीसरे दिन 40 हजार से ज्यादा नए मामले
Durg Politics: इस बार दुर्ग को मिलेगा नया, युवा सांसद! साहू-कुर्मी समाजों का समर्थन तय करेगा चुनाव के नतीजे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : मरीजों की जान से खेल रहे शहर के नर्सिंग होम, देखने पहुंचे एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी… क्या कुछ कहा देखें वीडियो
Next Article महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा: मुख्यमंत्री बघेल महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा: मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?