ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में पहुंच रहे देश के नामचीन लेखक और कवि, घृणा के समय में प्रेम विषय पर आयोजित सेमिनार में करेंगे शिरकत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रायपुर में पहुंच रहे देश के नामचीन लेखक और कवि, घृणा के समय में प्रेम विषय पर आयोजित सेमिनार में करेंगे शिरकत

By Mohan Rao
Published: February 10, 2023
Share
रायपुर में पहुंच रहे देश के नामचीन लेखक और कवि, घृणा के समय में प्रेम विषय, आयोजित सेमिनार
SHARE

रायपुर। साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की ओर से 11 व 12 फरवरी को ‘घृणा के समय में प्रेम’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दो दिवसीय कविता, कहानी, गायन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। परिषद का यह आयोजन सिविल लाइंस के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में प्रतिदिन सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। इस आयोजन में नामचीन लेखकों और विचारकों के साथ वे कवि भी अपनी हिस्सेदारी दर्ज करेंगे जिन्हें आवाम का रचनाकार माना जाता है और युवाओं का एक बड़ा वर्ग पसंद करता है।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज में व्याप्त सांप्रदायिकता और वैमनस्यता के माहौल के कारणों व स्रोतों पर बात की जाएगी। आज मनुष्य के विवेक को कुंद करते हुए जिस तरह से नफरत का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, तब आपसी प्रेम व सौहार्द्र और मनुष्य के विवेक को सुरक्षित रखने में लेखक, साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों की भूमिका कैसी हो सकती है इस पर  बात की जाएगी। लेखक इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे कि आपसी संवाद, सहिष्णुता, करुणा और प्रेम जैसे नैतिक मूल्यों को पुख्ता करने के लिए बेहतर ढंग से क्या किया जा सकता है।

विभिन्न सत्रों के रूप में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कहानी पाठ, कविता पाठ, परिचर्चा के साथ ही जनसरोकार से जुड़े गीतों और कविताओं पर महत्वपूर्ण ढंग से काम करने वाले इंडियन रोलर बैंड की प्रस्तुति भी होगी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा कवि विष्णु नागर, नासिर अहमद सिकंदर, राकेश पाठक, हरीश चंद्र पांडे, मदन कश्यप, कुँअर रवीन्द्र, नंद कुमार कंसारी, विनोद वर्मा, निधीश त्यागी, रजत कृष्ण, अदनान कफील दरवेश, संजय शाम, अंशु मालवीय, अनुपम सिंह, अरबाज खान, युवा कवि आमिर अज़ीज़, नवीन चौरे और कवि बच्चा लाल उन्मेष कविताओं का पाठ करेंगे।

इसी प्रकार वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु नागर, प्रभु नारायण वर्मा, सियाराम शर्मा, मदन कश्यप, आशुतोष कुमार, विजेंद्र सोनी, वंदना चौबे सहित अन्य साहित्यकार विमर्श में भाग लेंगे.वहीं नामचीन कहानीकार राजेंद्र दानी, आनंद बहादुर, कैलाश बनवासी, कामेश्वर पांडेय, श्रद्धा थवाईत और राकेश मिश्र कहानी पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकुमार सोनी कर रहे हैं।

आसमान से गिरा कुछ ऐसा, कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई दो युवकों की मौत, घर वाले करते रहे इंतजार
Gustakhi Maaf: इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है पायलट का अनुभव
24 साल का हुआ हमारा छत्तीसगढ़, सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की परिकल्पना है छत्तीसगढ़
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चलाया गया जागरुकता अभियान, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में किया गया जागरूक
एनएसयूआई के कार्यकर्ता व समर्थकों ने ‘हम में है देवेन्द्र’ स्लोगन लिख मनाया अपने युवा विधायक का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरबीआई ने भिलाई में पुलिस अफसरों को बताया कैसे होता है डिजिटल फ्रॉड, ICAI बिल्डिंग में हुआ सेमिनार
Next Article सूदखोर से परेशान शख्स ने कर ली खुदकुशी, सामने आया आत्महत्या के पहले का Video… पत्नी से कहा छोड़ना नहीं उसे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?