ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे को 12 दिन में 85 करोड़ का नुकसान, 12 लाख यात्रियों के टिकट रद्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

रेलवे को 12 दिन में 85 करोड़ का नुकसान, 12 लाख यात्रियों के टिकट रद्द

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । अभी तक देश में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं इस जानलेवा वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का असर अर्थव्यस्था के हर एक विभाग पर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के चलते सभी यातायात साधनों में यात्रियों की कमी देखी जा रही है, फिर चाहे वो रेल यातायात हो या बस। लोगों में कोरोना वायरस का डर इस कदर बढ़ रहा है कि वह रेल टिकटों को रद्द करा रहे हैं और बसों, मेट्रो जैसे सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग करने से बच रहे है।
दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली से मिले आंकड़ों के अनुसार, 1 से 12 मार्च के बीच, 12.29 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा रद्द की है। टिकटों के रद्द होने से रेलवे को 85.03 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, मार्च में इस अवधि में 7.25 लाख लोगों ने टिकट रद्द करवाए थे। अगर फरवरी और मार्च महीने के टिकट रद्द कराने की तुलना की जाए तो पता चलता है कि मार्च महीने में रेलवे के 5.04 लाख यात्री घटे हैं।
सूत्रों के अनुसार अगर इसी तरह चलता रहा तो रेलवे के नुकसान में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा नहीं है कि रेल बुकिंग में गिरावट केवल रेलवे काउंटरों और ऑनलाइन माध्यमों में हुई है। भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जाने वाले पांच पीआरएसओं में भी गिरावट देखी जा सकती है। भारतीय रेलवे में दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, गोवाहटी, कोलकता पांच यात्री आरक्षण प्रणाली यात्री (पीआरएस) हैं। इन पीआरएस से कहीं की भी टिकट बुक की जा सकती है। भारतीय रेलवे रोजाना 20 हजार ट्रेन चलाता है। रेलवे का सालाना राजस्व 1.97 लाख करोड़ है। मगर अब इसमें कमी आने की आशंका है। वही दूसरी ओर, घाटे को देखते हुए रेलवे ने भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। रेल वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों से भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

टाउनशिप में बीएसपी नहीं ली सुध… निगम आयुक्त ने घर पहुंच देखी पेयजल व्यवस्था… 8 जगहों से लिया सैंपल
विधायक, महापौर, और सभापति ने कराया एमआईसी मेम्बरों को विभागों का पदभार ग्रहण
78वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अभा हॉकी प्रतियोगिता के संबंध बैठक संपन्न
मारो में मनाया गया गणतंत्र दिवस धुमधाम से
शिक्षा मिशन से दुर्ग को तीन वर्षो से नहीं मिली राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने से बढ़ेंगे आर्थिक अवसर-रविन्द्र चौबे
Next Article राज्यसभा चुनाव: हरिवंश, सिंधिया सहित कई दिग्गजों का चुना जाना तय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?