ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे की उत्कृष्ठ पहल: ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर…. छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रेलवे की उत्कृष्ठ पहल: ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर…. छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
रेलवे की उत्कृष्ठ पहल: ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर…. छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
रेलवे की उत्कृष्ठ पहल: ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरीडोर…. छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। कोरोना मरीजों के सांसों के संकट के बीच रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस के परिचालन को एक चुनौती के रूप में लिया है। महाराष्ट्र के कलंबोली से नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, लखोली होते हुए विशाखापट्टनम तक और वापस इसी रास्ते से नासिक तक पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस सफलतापूर्वक चलाई। जिस पल रेलवे को, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों के आवागमन के लिए जैसे ही निवेदन मिला तुरंत काम शुरू हुआ। इसके लिए बहुत कम समय में रैंप बनाया गया।
आवागमन के लिए रेलवे को कुछ स्थानों पर घाट सेक्शन, रोड ओवर ब्रिज, टनल, कव्र्स, प्लेटफॉर्म कैनोपीज़, ओवर हेड इक्विपमेंट आदि विभिन्न बाधाओं पर विचार करते हुए पूरे मार्ग का एक खाका तैयार करना था। क्योंकि इस मूवमेन्ट में ऊंचाई एक महत्वपूर्ण पहलू है, रेलवे ने वसई के रास्ते मार्ग का खाका तैयार किया। 3320 मिमी की ऊंचाई वाले सड़क टैंकर ञ्ज1618 के मॉडल को फ्लैट वैगनों पर रखा जाना संभव पाया गया।
ऑक्सीजन क्रायोजेनिक और खतरनाक रसायन है, इसलिए रेलवे को अचानक एक त्वरण, मंदन से बचना पड़ता है, बीच-बीच में प्रेशर की जांच करनी पड़ती है, खासकर जब यह भरी हुई स्थिति में हो। फिर भी, रेलवे ने इसे चुनौती के रुप में लिया, मार्ग का खाका तैयार किया, लोगों को प्रशिक्षित किया और इन विशेष आकार के टैंकरों को वसई, सूरत, भुसावल, नागपुर , गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, लखौली के रास्ते से विशाखपट्टणम तक ले जाया गया।
कलंबोली और विविशाखपट्टणम के बीच की दूरी 1850 किमी से अधिक है, जो इन टैंकरों द्वारा केवल 50 घंटों में पूरी की गई थी। 100 से अधिक टन एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) वाले 7 टैंकरों को 10 घंटे में लोड किया गया और केवल 21.00 घंटे में वापस नागपुर ले जाया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ऑक्सीजन एक्सप्रेस पूर्व तट रेलवे से लाखौली इंटरचेंज प्वाइंट पर 10.45 सुबह में प्राप्त हुआ था, जिसे रायपुर मंडल ने दुर्ग इंटरचेंज प्वाइंट पर नागपुर मंडल को 12.25 दोपहर में सौंप दिया। नागपुर मंडल ने राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भंडारा रोड, कांप्टी स्टेशनों से सफलतापूर्वक परिचालन करते हुए इसे रात्रि 8.10 बजे दिनांक 23 अप्रैल को मध्य रेलवे नागपुर स्टेशन पहुंचा दिया। नागपुर में 3 टैंकरों को उतार दिया है और शेष 4 टैंकर आज सुबह 10.25 बजे नासिक पहुंच गए हैं, यानि नागपुर से नासिक का अंतर केवल 12 घंटे में पूरा किया।
ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सीजन का परिवहन, सड़क परिवहन की तुलना में लंबा है परंतु फ़ास्ट है। रेलवे द्वारा परिवहन में दो दिन लगते है जबकि सडक मार्ग द्वारा 3 दिन लगते है। ट्रेन दिन में 24 घंटे चलती है, ट्रक ड्राइवरों को रोड पर हाल्ट आदि लेने की आवश्यकता होती है। इन टैंकरों की तेज गति के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है और आवाजाही की निगरानी शीर्ष स्तर पर की गयी है क्योंकि हम जानते हैं कि यह हमारे लिए एक कठिन समय है। हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कोरोना संक्रमण से उत्पन्न लॉक डाउन जैसी विषम परिस्थितियों में भी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन के साथ साथ यात्री सेवा भी अनवरत जारी है।

Bhilai : चाय की दुकान में सेंधमारी, सिगरेट, चॉकलेट और आइसक्रीम तक उठा ले गए चोर
Breaking News: मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेडेंस अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को ऐसे दर्ज करानी होगी उपस्थिति
Bhilai Breaking : नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार
जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल…. शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
प्राचार्यों की बैठक में कलेक्टर ने कहा- कोरोना की वजह से हुआ लर्निंग लास, इधर के छह महीने स्लाग ओवर्स की तरह, अतिरिक्त प्रयास करें ताकि बच्चे पूरी तरह रिकवर कर सकें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक केंद्र सरकार खरीदी गई वैक्सीन को राज्यों को मुफ्त में देगी
Next Article Screwed at the arbitrariness of the retail trader… he was selling the goods by opening a shop फुटकर व्यापारी की मनमानी पर नकेल… दुकान खोलकर बेच रहा था सामान… आयुक्त की मौजूदगी में वसूला 5000 जुर्माना… पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को खदेड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?