ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवीन राजिम मेला स्थल देखने पहुंचे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कहा- मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा… फोरलेन बनेंगी सड़कें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नवीन राजिम मेला स्थल देखने पहुंचे धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कहा- मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा… फोरलेन बनेंगी सड़कें

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
Religion Minister Tamradhwaj Sahu, who arrived to see the
Religion Minister Tamradhwaj Sahu, who arrived to see the
SHARE

गरियाबंद। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री साहू राजिम में कबीर आश्रम के पास अतिक्रमण से मुक्त कराये गये धरसा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य किये जाए। स्थल का विकास इस तरह किया जाए कि श्रद्धालुओं को यह स्थान आकर्षित करे। इस स्थान को राम वनगमन परिपथ से भी जोड़ा जायेगा।
इस मौके पर ताम्रध्वज साहू ने मंदिर दर्शन आने-जाने के लिए फोर लेन सड़क के तर्ज पर सड़क विकसित करने कहा है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए आने-जाने के लिए अगल से चैड़ी सड़क हो। वहीं कबीर आश्रम के समीप पार्किंग विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नदी में बारहमासी पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। भविष्य में नदी में लगने वाले टेंट और अन्य दुकानें को इसी स्थल पर स्थानांतरित किया जायेगा। श्री साहू ने चैबेबांधा पुल पर भी स्थल का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला कोविड संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन नवीन स्थल पर विकास कार्य जारी रहेगा।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि लगभग 20 मीटर चैड़ी सड़क के लिए धरसा को अतिक्रमण मुक्त कर उस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि अन्य विकास कार्य राज्य शासन के मंशानुरूप प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष 25 एकड़ से अधिक जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। निर्देशानुसार चैबेबांध रोड़ पर राजिम क्षेत्र में 14.32 हेक्टेयर एवं चैबेबांधा में 7.23 हेक्टेयर क्षेत्र में राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से जगह का चिन्हांकन किया जाकर उसे विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। यहां पर धर्मशाला, गार्डन, तटबंध, शौचालय, मंदिर जैसे निर्माण किये जायेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर जेआर चैरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजिम जीडी वाहिले, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा साहू, भावसिंह साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक मौजूद थे।

एक माह में छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय पूल में जमा कराया 5.12 लाख मीट्रिक टन चावल
ब्रह्मांड का रहस्य: पुराने दावे खारिज, शुक्र पर पानी था न जीवन, ऐसा कभी संभव भी नहीं होगा
न्यायाधीश इलेवन ने टॉस जीतकर शानदार करते हुए बार एसोसिएशन टीम को 105 रन से हराया
शासकीय योजनाओं और नवीन तकनीक से उद्यानिकी क्षेत्र में किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ
shreekanchanpath 356 # 09 Oct 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers किसानों के मुद्दे पर आरएलपी ने छोड़ा एनडीए का साथ, हनुमान बेनीवाल ने की घोषणा
Next Article Bhidai's youth leader Shahid in Gujarat, in a round of public meetings गुजरात में भिलाई के युवा नेता शाहिद का धुआंधार जनसभा व बैठकों का दौर …. अब तक 12 से अधिक जिलों का दौरा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?