ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर राहत की खबर……. भारत में तीन वैक्सीन हो रही विकसित, एक दवा का तीसरा चरण होगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर राहत की खबर……. भारत में तीन वैक्सीन हो रही विकसित, एक दवा का तीसरा चरण होगा शुरू

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव देश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। राजेश भूषण ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस सैंपलों की जांच की गई है। इनकी संख्या नौ लाख रही।Ó उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19.70 लाख से अधिक है। यह संख्या कोरोना के सक्रिय मरीजों से 2.93 गुना ज्यादा है।

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि जहां तक वैक्सीन की बात है, प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को आश्वासन दिया था। वह कह चुके हैं कि भारत में तीन वैक्सीन विकसित की जा रही हैं और ट्रायल के विभिन्न स्तरों में हैं। इनमें से एक आज या कल में ट्रायल के तीसरे चरण में शामिल हो जाएगी।Ó एक वैक्सीन पहले और एक वैक्सीन दूसरे चरण में है। भूषण ने कहा, जुलाई महीने के पहले सप्ताह में लगभग दो लाख 30 हजार औसत टेस्ट देशभर में होते थे। अब ये संख्या बढ़कर आठ लाख आठ हजार औसत टेस्ट प्रति सप्ताह हो गई है। 

नीति आयोग के सदस्य डॉ. पाल ने कहा, बीमारी का एक नया आयाम सामने आ रहा है। वैज्ञानिक और चिकित्सकीय समुदाय इस पर नजर रख रही हैं। हमें इस बारे में जागरूक होना होगा कि इसका बाद में भी कुछ प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अभी के हिसाब के दूरगामी परिणाम या प्रभाव खतरनाक नहीं हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण के बाद के लक्षण दिखने के मामलों को लेकर उन्होंने कहा, जैसा कि हम इसे समझ पाए हैं, हम इलाज के उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे। इसके बारे में अभी सीखा जा रहा है और अध्ययन किया जा रहा है। चिकित्सकीय समुदाय इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। 

सीएम साय का मानसून अलर्ट : बारिश में बीमारियों से बचाव व स्नैक बाइट रोकने अफसरों को निर्देश
वेदांता एल्यूमिनियम ने गुजरात अल्कालीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
सीएम बघेल की बड़ी घोषणा : रायपुर नाका- बोगदापुल जामुल रोड अब होगा विद्यारतन भसीन मार्ग
Champions Trophy: लाहौर में होगा भारत-पाकिस्तान का हाई प्रोफाइल मुकाबला! बीसीसीआई की मंजूरी का इंतजार
छत्तीसगढ़ी में सवाल और अंग्रेजी में जवाब, बेहतर शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वजह से बढ़ रहा है आत्मानंद स्कूलों में विश्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ने की मॉनसून के मौसम में सतर्क रहने की अपील, कहा- सुरक्षित रहिए, खुश रहिए
Next Article कोरोना काल में चुनाव: आयोग ने प्रचार अभियान को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?