ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से राहत और बढ़ी: 61 दिन पर एक लाख पर ठहरे नए केस… मौतों की संख्या 25 सौ से नीचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से राहत और बढ़ी: 61 दिन पर एक लाख पर ठहरे नए केस… मौतों की संख्या 25 सौ से नीचे

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों में देश में 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा 1,74,399 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। बीते 61 दिनों में पहली बार 24 घंटों में इतने कम नए केस मिले हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा नए केसों की तुलना में कम तेजी से घट रहा है, जो चिंता की वजह है। पिछले एक दिन में 2427 लोगों की मौत हुई है। नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हुई। कुल मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है। 1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हुई।
देश में एक्टिव केसों की संख्या के लिहाज से भी बड़ी राहत मिली है। एक तरफ नए केसों का आंकड़ा 1 लाख पर आ गया है तो सक्रिय मामलों की संख्या 14 लाख पर आ गई है। पिछले एक दिन में ही एक्टिव केसों की संख्या में 76,190 की कमी आई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है। कोरोना से राहत का अनुमान इस बात से भी लगा सकते हैं कि लगातार 25 दिनों से नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ते हुए 93.94 फीसदी पर आ गया है। फिलहाल वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 6.21 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा 6.34 फीसदी ही रह गया है।
बीते 24 घंटे में 13,90,916 लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ। इधर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी किभारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,87,589 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,63,34,111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
संजय मल्होत्रा होंगे भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
यातायात एवं कोरोना महामारी की जागरूकता के प्रति दुर्ग पुलिस की एक और पहल… सुमधुर संगीत के जरिए दे रहे यह संदेश
कांकेर की मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल मानसून: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Next Article मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ मेरी जाति और राज्य के भी नहीं… रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोपों पर बोले बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?