ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश

By @dmin
Published: June 10, 2020
Share
बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश
बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अनुमान के मुताबिक मंगलवार को तापमान में वृद्धि देखी गई। अच्छी खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
विभाग ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।Ó इसका असर कई राज्यों पर पड़ेगा। परिणाम स्वरूप 10 जून यानी आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और ये 13 जून तक जारी रह सकता है।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की बूंदें पड़ सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।
हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दर्पण है बजट अभिभाषण, विधायक वोरा ने दी राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया
इन लोगों के लिए हानीकारक हो सकता है लहसुन, जानें इसके नुकसान
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भाटापारा मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलायी शपथ
बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर किया सड़क बाधा तो होगी जुर्माने की कार्रवाई… निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
पदोन्नति में आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, केंद्र व राज्य सरकारों की दलीलें पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the case of Corona infection, Mumbai overtook Wuhan in China: number of infected crosses 51 thousand कोरोना संक्रमण के मामले में मुंबई ने चीन के वुहान को पछाड़ा: संक्रमितों की संख्या 51 हजार के पार
Next Article Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor एडीजी स्तर के तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: हिमांशु गुप्ता को मिला प्रशासन एवं चयन का जिम्मा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?