ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलायंस ने दी किसानों को बड़ी राहत, MSP से अधिक मूल्य पर की धान की खरीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रिलायंस ने दी किसानों को बड़ी राहत, MSP से अधिक मूल्य पर की धान की खरीद

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
रिलायंस ने दी किसानों को बड़ी राहत, MSP से अधिक मूल्य पर की धान की खरीद
रिलायंस ने दी किसानों को बड़ी राहत, MSP से अधिक मूल्य पर की धान की खरीद
SHARE

रायचूर (एजेंसी)। रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने कर्नाटक के रायचूर जिले में सिंधनूर तालुक के किसानों से 1000 क्विंटल सोना मंसूरी धान की खरीद कर बड़ी राहत दी है। कर्नाटक में एपीएमसी एक्ट में संशोधन के बाद किसी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी और किसानों के बीच पहली बार इस तरह की डील हुई है। खबर के मुताबिक, कंपनी ने सोना मंसूरी धान के लिए 1950 रुपये दाम ऑफर किया है, जो कि सरकार के तय एमएसपी रेट (1868 रुपये) से 82 रुपये ज्यादा है। 

एसएफपीसी और किसानों के बीच समझौते के मुताबिक, प्रति 100 रुपये के ट्रांजैक्शन पर स्वास्थ्य फार्मर्स प्रोड्यूसिंग कंपनी (एसएफपीसी) को 1.5 फीसदी का कमीशन मिलेगा। किसानों को फसल को पैक करने के लिए बोरे के साथ ही सिंधनौर स्थित वेयरहाउस तक ट्रांसपोर्ट का खर्च भी वहन करना होगा।
हालांकि इस डील से हर कोई खुश नहीं है। कर्नाटक राज्य रैथा संघ के अध्यक्ष चमारासा मालिपाटिल ने बताया कि कॉर्पोरेट कंपनियां पहले तो किसानों को एमएसपी से ज्यादा दाम की पेशकश कर लालच देंगी। इससे एपीएमसी मंडियों का नुकसान होगा। फिर बाद में किसानों का उत्पीडऩ शुरू होगा। हमें इस प्रकार की चाल से सतर्क रहना चाहिए।
बता दें कि रिलायंस के रजिस्टर्ड एजेंट्स ने एक पखवाड़े पहले स्वास्थ्य फार्मर्स प्रोड्यूसिंग कंपनी (एसएफपीसी) के साथ समझौता किया था। पहले सिर्फ तेल का व्यापार करने वाली कंपनी ने अब धान की खरीद-बिक्री भी शुरू की है। लगभग 1100 धान किसान इसके साथ रजिस्टर्ड हैं। रिलायंस रिटेल के अनुबंध के मुताबिक, फसल में 16 फीसदी से भी कम नमी रहनी चाहिए।

किसान महापंचायत को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: शहर का दम घोंटने के बाद अब आप भीतर आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं
Bhilai : अलग-अलग मामलों में 6 चोरियों को खुलासा, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, आईएएस मीणा ने गुलदस्ता भेंटकर किया स्वागत
एक अक्टूबर से महंगी होगी बिजली, जानें उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा बोझ
पीएम की अपील बेकार, हंगामे से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनईपी का मकसद शैक्षिक प्रणाली को पुनर्जीवित करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विश्व ने भारत को ‘ दुनिया की फार्मेसी ‘ के रूप में देखा : रामनाथ कोविंद
Next Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सेक्टर-7 को दी 53 लाख 58 हजार रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात… किया भूमिपूजन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?