ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, तस्वीरों में देखें मॉडल स्टेशन की खूबसूरती… बनने के बाद कुछ ऐसा होगा नजारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, तस्वीरों में देखें मॉडल स्टेशन की खूबसूरती… बनने के बाद कुछ ऐसा होगा नजारा

By Mohan Rao
Published: March 10, 2024
Share
SHARE

26 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास

भिलाई। रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु  अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी की जा रही है। इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 49 स्टेशनों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत 32 स्टेशनों का पूनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। अभी हाल ही में 26 फरवरी 2024 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के द्वितीय चरण में देश के 553 रेलवे स्टेशनों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 37  स्टेशनों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत 21 स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास किया गया।

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को आने वाले 40–50 सालों के यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख कर इस वृहत कार्य की योजना बनाई गई है। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन को विकसित करने का लक्ष्य रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और  बेहतर यात्रा  अनुभव प्रदान करना  है । रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे देश की लाइफ लाइन है । रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के ल‍िए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है ।  इसी कड़ी में देशभर के रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने पर काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद सुविधाओं की शुरुआत के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है। 

स्टेशन पर होंगे विकास के कई कार्य
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई पावर हाउस स्टेशन में विकास के अनेक कार्य कराये जाएंगे, जिसमें यह स्टेशन आधुनिक  सुविधाओं से युक्त हो जायेगा।  आगमन और प्रस्थान के लिये अलग मार्ग, चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, वाल पेंटिंग्स व  म्यूरल्स में  स्थानीय संस्कृति की झलक,आकर्षक कॉनकोर्स, वेटिंग हॉल  में फर्नीचर्स, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड,आकर्षक पोर्च, पार्किंग्स की सुविधा, चौड़ा फुटपाथ, स्टेनलेस स्टील चेयर, अपग्रेडेड अनारक्षित टिकट और पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के  साइनेज, स्टेशन परिसर में हाई मास्ट से प्रचूर लाइट , सीसीटीवी द्वारा निगरानी, गार्डन व मनमोहक लैंड स्केपिंग, आधुनिकता व परंपरा को एक साथ प्रदर्शित करता शानदार  फसाड इत्यादि अत्याधुनिक सुविधायें यहाँ उपलब्ध होंगी।

स्टेशन के विकास से मिलेगी पर्यटन को नई ऊंचाई
छतीसगढ़ राज्य का स्टील सिटी के नाम से विख्यात भिलाई शहर शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का बड़ा केंद्र भी है । यहां देश के सभी हिस्सों के निवासियों की अच्छी ख़ासी बसाहट है, इसलिए भिलाई शहर को मिनी भारत भी कहा जाता है । यहां पर आसपास बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जिसमें छतीसगढ़ का खजुराहों के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर, कला एवं संस्कृति की नगरी खैरागढ़ सहित अनेक पर्यटन स्थल अवस्थित है । भिलाई पावर हाउस स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास आने वाले दिनों में यहां के पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान करेगा । इससे यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे, जिसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य हैं।

BREAKING NEWS : दुर्ग में भीषण आग ने मचाई तबाही, गंजपारा की चार दुकानें स्वाहा… जानिए क्यों लगी इन दुकानों में आग
लगभग 300 परिवारों को मिला उनके आशियाना का अधिकार
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
बीजापुर में लगा भाजपा को बड़ा झटका, विधायक विक्रम मंडावी मौजूदगी में 100 से ज्यादा भाजपाई कांग्रेस में शामिल
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Accident in Chhattisgarh : कार व बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, देर रात हाइवे पर हुआ हादसा
Next Article गोहत्या के विरेाध में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सांकेतिक धरना, कहा- सरकार बनाए कानून

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?