ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नोटिस के बाद भी नहीं कराया नियमितीकरण, शहर के रिहायशी इलाकों में कई दुकानें हुई सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नोटिस के बाद भी नहीं कराया नियमितीकरण, शहर के रिहायशी इलाकों में कई दुकानें हुई सील

By Mohan Rao
Published: March 16, 2023
Share
नियमितिकरण नहीं कराने पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अनाधिकृत विकास व निर्माण को लेकर सर्वे किया जा रहा है और इन्हें नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस थमाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद भी नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर भिलाई निगम कड़ी कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को शहर के रिहायशी इलाके नेहरू नगर में निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। निगम के नोटिस को अनदेखा करना दुकान संचालकों को भारी पड़ गया। इस दौरान निगम की टीम ने 8 दुकानों को सील किया है।

दरअसल अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण कराने को लेकर निगम ने नोटिस जारी किया था। इसकी मियाद समाप्त होने के बाद टीम कार्रवाई के लिए नेहरू नगर चौक पहुंची और अनाधिकृत विकास व निर्माण के दायरे में आने वाले दुकानों को लाइन से सील बंद करने की कार्रवाई की। एक सिरे से टीम ने 8 दुकानों को सील कर दिया। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए सर्वे करने, शिविर लगाने तथा नोटिस जारी कर नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

भिलाई निगम के द्वारा बारंबार लोगों से अनाधिकृत विकास व निर्माण के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण का नियमितीकरण कराने की अपील की जा रही है, इसके लिए शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके नोटिस को अनदेखा करने और गंभीरता से नहीं लेने वाले भवन, संस्थान, दुकान आदि को सील बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी साहू आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार प्रेरणा सिंह व पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे। नियमितीकरण कराने की अधिक जानकारी के लिए भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद के मोबाइल नंबर 9399414300 पर संपर्क किया जा सकता है तथा मुख्य कार्यालय में नियमितीकरण के लिए वास्तुविद के माध्यम से आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

आपातकाल स्मृति दिवस : राजधानी रायपुर में चेंबर के महामंत्री अजय भसीन को मिला उनके चाचा का सम्मान
यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, पुतिन ने परिवार को साइबेरिया भेजा, वॉर ड्रिल के दिए आदेश
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी
जीवनदीप समिति की बैठक: विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति… कलेक्टर ने कहा- उपचार और सुविधा के नाम पर कोई भी शिकायत नहीं मिले
किताब पर बवाल: नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और पथराव, बजरंग दल के नेताओं पर तोडफ़ोड़ का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसआर हॉस्पिटल चिखली का भिलाई निगम में नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर 17 मार्च को
Next Article खुदाई में मिला शिवलिंग, उमडऩे लगी लोगों की भीड़ और करने लगे पूजा पाठ खुदाई में मिला शिवलिंग, उमडऩे लगी लोगों की भीड़ और करने लगे पूजा पाठ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?