ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी के लीज की रजिस्ट्री : 12 जुलाई को शुरू होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया, लीज धारकों को ले जाने होंगे यह दस्तावेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी के लीज की रजिस्ट्री : 12 जुलाई को शुरू होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया, लीज धारकों को ले जाने होंगे यह दस्तावेज

By Mohan Rao
Published: July 11, 2023
Share
बीएसपी के लीज धारकों को मिलेगी रजिस्ट्री
SHARE

भिलाई। भिलाई टाउनशिप में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लीज रजिस्ट्री का मामला जो बीते कई सालों से अटका हुआ था। जिसे कल तक कोई नेता व अधिकारी सुलझा नहीं पाए थे। उस वर्षो की समस्या का भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने सुलझा लिया है। बुधवार 12 जुलाई सुबह 11 बजे से रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा। जिला पंजीयन कार्यालय में ही रजिस्ट्री किया जाएगा। रजिस्ट्री के लिए आधार,पेन और दो गवाह ले जाना जरूरी होगा।

इसके लिए बीएसपी ने अपने 3 अधिकारों को पॉवर ऑफ अटर्नी के लिए चुन लिया है। जो रजिस्ट्री में बीएसपी की ओर से  शामिल होंगे होंगे और सभी जरूरी हस्ताक्षर करेंगे। इसमें जनरल मैनेजर लीज विजय शर्मा, सहायक जनरल मैनेजर लीज यसवंत साहू और प्रबंधक लीज नितिन कनिकदले को शामिल किया गया है। इसी के साथ ही बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पहले दिन जो लोग रजिस्ट्री कराएंगे। उन्हें विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराएंगे।

गौरतलब है कि  2002 में बीएसपी ने कर्मचारी व भूतपूर्व कर्मचारियों के लिए बीएसपी के आवास को 30 वर्षीय लीज पर प्रदान किया था। उस वक्त बीएसपी द्वारा लीज एग्रीमेंट किया था। लीज डीड की रजिस्ट्री नहीं की गई थी। इस संबंध में लीजधारकों द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन उस समय के पदासीन राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा समूचित प्रयास नही किया गया। इस लिए मामला वहीं का वहीं अटका रहा। इसलिए लीज धारको द्वारा इस समस्या के संबंध में वर्तमान विधायक माननीय देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल द्वारा बताया गया। प्रयास प्रारंभ किया गया। इस संबंध में भिलाई में गत अप्रैल माह में मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लीज के पंजीयन के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष उपरोक्त समस्या को प्रस्तुत किया गया। तब सीएम ने उक्त समस्या के समाधान के लिए पहल की। बीएसपी के डीआईसी अनिर्बानदास को निर्देशित किया था राज्य शासन की ओर से कलेक्टर महोदय को बीएसपी को लीज की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार माननीय विधायक देेवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल लगातार बीएसपी एवं कलेक्टर दुर्ग एवं कमीश्नर नगर निगम के साथ बैठकें की गई। तथा लीज पंजीयन के लिए बीएसपी को सहमति मिलने पर बीएसपी प्रबंधन द्वारा लीज पंजीयन के संबंध में सभी 4500 आवासधारकों को प्रपत्र जारी किया गया। विधायक व महापौर द्वारा कलेक्टर दुर्ग नगर निगम आयुक्त जिला पंजीयक अनुविभागीय अधिकारी के साथ कई दौर की बैठकें की। तब जाकर इसका रास्ता निकल पाया।

आधार,पेन और दो गवाह ले जाना जरूरी
भिलाई के प्रथम नागरिक महापौर नीरज पाल ने बताया कि पंजीयन के संबंध में जो निर्णय लिए गए हैं, उनके आधार पर सर्वप्रथम लीज धारकों को लीज एग्रीमेंट के आधार पर लीज डीड बनाकर बीएसपी के द्वारा दिया गया नक्शा तथा लीज धारक का आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ लीज अनुभाग नगर सेवा विभाग में जमा करना होगा। जो दो प्रति में होंगा।  जिसकी जांच निर्धारकों के मूल फाइल से की जाएगी।  जांच के पश्चात लीज डीड में बीएसपी डी आई सी के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे। तथा उसकी एक प्रति पंजीयन हेतु लीज धारक को प्रदान कर दी जाएगी।  उसके पश्चात लीज धारक अपने लीज प्रीमियम एवं रेंट की राशि के आधार पर स्टांप ड्यूटी की गणना करेगा, जो उतना राशि का स्टांप खरीद कर अपने लिज डीड में संलग्न करेगा।  छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन कार्यालय के पोर्टल में पंजीयन कराए जाने हेतु समय की मांग करेगा और पोर्टल में दिए गए समय की सूचना दिया जाएगा। इसी के पावर ऑफ अटॉर्नी के आर्डर को दिया जाएगा और  उसे उपरोक्त समय पर रजिस्टर ऑफिस में उपस्थित होने की सूचना भी दिया जाएगा। सिर्फ यही नियम स्वयं को भी दो गवाहों के साथ पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होना होगा। जिन दोनों गवाहों के पास उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड होना भी महत्वपूर्ण है। जहां उन्हें सब रजिस्ट्रार  कार्यालय द्वारा लीज पंजीयन किया जाएगा।  तथा पंजीयन शुल्क स्केल इंचार्ज जमा कराया जाएगा। इसके 1 दिन बाद जिस पंजीयन का रसीद दिखाने पर मूल पंजीयन लीज डीड की प्रति प्रदान कर दी जाएगी

इनका मिला पूर्ण सहयोग से हुआ काम
उपरोक्त कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदेश के परिपालन में विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल का अभूतपूर्व योगदान रहा। इसके अतिरिक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, निगम आयुक्त रोहित व्यास, डीआईसी बीएसपी अनिर्बान दासगुप्ता, जिला पंचायत पुष्प लता दुबे,  सब रजिस्ट्रार कार्यालय दुर्ग और लीज अनुभाग बीएसपी के महाप्रबंधक विजय शर्मा का भी पूर्ण सहयोग इस कार्य के लिए मिला।

डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ होली मिलन समारोह
महाराष्ट्र में अब आर-पार, ठाकरे पर बयान के बाद हिरासत में नारायण राणे
1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं का बन चुका आयुष्मान कार्ड, साय सरकार के गठन के बाद बने 15 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, सांसदो का जताया आभार, पीएम मोदी ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना
अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को 'जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया डालमिया भारत ने श्रावणी मेले में सुदृढ़ता और समर्पण भाव के लिए स्थानीय युवाओं को ‘जय कांवर पुरस्कार से सम्मानित किया
Next Article सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद… IED भी किया डिफ्यूज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?