ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला

By Poonam Patel
Published: March 19, 2026
Share
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला
SHARE

एमसीबी। राज्य में राजस्व संग्रह को गति देने के उद्देश्य से पंजीयन विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के अंत तक कुछ शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और नियमित रूप से पंजीयन कार्य संपादित किए जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि अधिक से अधिक पंजीयन कार्य हो सके और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। आदेश के तहत 22 मार्च (चतुर्थ रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी पंजीयन कार्यालय खुले रखे जाएंगे।

31 मार्च तक जारी रहेंगे सरकारी लेनदेन

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन अवकाश दिनों में न केवल पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, बल्कि बैंकों में भी 31 मार्च 2026 तक शासकीय लेनदेन जारी रखा जाएगा। इसके लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

इस फैसले से आम नागरिकों, खरीदारों और विक्रेताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अक्सर छुट्टियों के कारण रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होता था, लेकिन अब लोग अवकाश के दिनों में भी आसानी से अपने पंजीयन कार्य करा सकेंगे।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी उप पंजीयक कार्यालयों में निर्धारित नियमों के अनुसार दस्तावेजों का पंजीयन कार्य सुचारू रूप से हो और किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही ई-स्टाम्प और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, 43 करोड़ खाताधारकों को होगा फायदा
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार
Good News : रेलवे ने सुपरवाइजरी कैडर के हजारों कर्मियों को दिया बड़ा गिफ्ट, ग्रेड पे में हुआ इजाफा… जानिए कितना बढ़ेगा वेतन
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 से 100 एकड़ जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश
सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप…. आयकर विभाग का दावा पर्याप्त सुबूत हैं उनके पास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026 पारित, वित्तमंत्री बोले- शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा
Next Article आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?