भिलाई। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच अगस्त का महीना राहत लेकर आया है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश का रिकवरी रेट काफी बेहतर हो गया है। खास बात यह रही कि प्रदेश में जितने नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है उससे ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या है। प्रदेश में सोमवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों के बाद रिकवरी रेट 74 फीसदी के करीब पहुंच गया है। जो पिछले कुछ दिनों के मुकाबले काफी बेहतर है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश भर से कुल 198 नए मामले सामने आए। वहीं प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों से 265 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 1 अस्त को 235 नए मरीज मिले और 380 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया वहीं 2 अगस्त को 181 नए मरीजों की पहचान हुई और 381 मरीजोंं को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
रायपुर व दुर्ग में ज्यादा संक्रमण
पिछले 24 घंटों में 198 नए मरीजोंं की पहचान हुई है। आज मिले कुल 198 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9820 हो गई है। इनमें से 7256 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2503 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। सोमवार को 3 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई इसके साथ ही प्रदेश में 61 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। नए मरीजों में रायपुर से 69, दुर्ग से 32, जांजगीर से 27 जशपुर से 25, रायगढ़ से 16, सूरजपुर से 11, महासमुंद से 6, कोरबा व राजनांदगांव से 4-4, धमतरी से 3 और कांकेर से 1 नया मामला सामने आया।




