ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरसीबी का विजयी आगाज, मुम्बई को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आरसीबी का विजयी आगाज, मुम्बई को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हराया

By @dmin
Published: April 10, 2021
Share
आरसीबी का विजयी आगाज, मुम्बई को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हराया
आरसीबी का विजयी आगाज, मुम्बई को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हराया
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस की टीम नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला मैच नहीं जीत पायी। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया कि उनकी टीम इससे निराश नहीं है क्योंकि चैंपियनशिप जीतना महत्वपूर्ण है, पहला मैच नहीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से दो विकेट की हार के बाद रोहित ने कहा, बहुत अच्छा मुकाबला रहा। हमने उन्हें आसानी से नहीं जीतना दिया। हालांकि हम अपने स्कोर से खुश नहीं थे। हमने 20 रन कम बनाए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट पर 159 रन बनाये। हर्षल पटेल ने 27 रन देकर पांच विकेट लेकर उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोका। आरसीबी ने एबी डिविलियर्स के 48 रन की मदद से आठ विकेट पर 160 रन बनाकर जीत से आगाज किया। रोहित ने कहा, हमने कुछ गलतियां की लेकिन ऐसा होता है। हमें उन्हें भूलकर आगे बढऩा होगा। पिच बल्लेबाजी के लिये आसान नहीं थी और हमें अगले कुछ मैचों में इस पर सोचना होगा। रोहित ने कहा कि वह आखिरी चार ओवर में डिविलियर्स को आउट करना चाहते थे।
उन्होंने कहा, जब आखिरी चार ओवर बचे थे तब हम डिविलियर्स को आउट करना चाहते थे। इसी कारण से हम बुमराह और बोल्ट से गेंदबाजी करवा रहे थे लेकिन हम सफल नहीं हो पाए।

कोहली ने कहा-हमारे पास कई विकल्प
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि जीत से आगाज करना महत्वपूर्ण है और उनके पास कई विकल्प होने के कारण वे मैच में वापसी करने में सफल रहे। कोहली ने कहा, पिछली बार भी हमने पहला मैच जीता था। अपनी टीम का आकलन करने के लिये मजबूत टीम के खिलाफ खेलना महत्वपूर्ण है। हर किसी ने अपना योगदान दिया। हमारे पास कई विकल्प थे जिससे हम वापसी करने में सफल रहे।
उन्होंने कहा, पहली पारी में पिच अच्छी लग रही थी लेकिन बाद में गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी। इसलिए साझेदारी महत्वपूर्ण थी। यह मैदान वैसा नहीं है जिस पर आप जब चाहो शॉट लगा सकते हो। आरसीबी की जीत के नायक डिविलियर्स ने कहा कि उनकी टीम जानती थी कि इस पिच पर 160 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। डिविलियर्स ने कहा, मैच बेहतरीन था। हम जानते थे कि यह बल्लेबाजी के लिये आसान पिच नहीं है और यह उन विकेटों में शामिल है जो मैच आगे बढऩे के साथ कड़ा होता जा रहा था। इसलिए हम जानते थे कि यदि हम आखिरी गेंद तक मैच खींचने में सफल रहे तो हमारे पास मौका रहेगा।
मैन आफ द मैच हर्षल पटेल ने कहा, जब आरसीबी ने मुझे लिया तो बताया कि मैं उनकी योजना का हिस्सा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा। मुझे पता नहीं था कि मैं मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज हूं। मैंने पहली बार पांच विकेट लिये और वह भी मुंबई के खिलाफ हासिल किये इसलिए यह विशेष है।

वर्ष 2022 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 14 मई को
सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने पर लोगों ने शरद पवार पर निकाली भड़ास
shreekanchanpath 84 # 06 January 2025
Breaking News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, लोकल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल… यात्रा से पहले देखे लें सूची
Breaking News : देर रात रेलवे अफसरों ने दी हरी झंडी, शुरू हो गया सुपेला अंडरपास… लोगों ने ली राहत की सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन किसान आंदोलन : किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेस वे, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
Next Article Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate बंगाल में पुलिसवाले की मॉब लिंचिंग: चोर का पीछा करते हुए गलती से बंगाल सीमा में पहुंचे बिहार के किशनगंज टाउन एसएसओ को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?