ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में कोरोना मरीज़ों के उपचार के लिये युद्धस्तर पर प्रयास…. ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ तक बढ़ाने की का काम पूरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में कोरोना मरीज़ों के उपचार के लिये युद्धस्तर पर प्रयास…. ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ तक बढ़ाने की का काम पूरा

By @dmin
Published: April 13, 2021
Share
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
SHARE

रायपुर। रायपुर जिले में कोविड की चुनौतियों से मुकाबले में लगातार संसाधन झोंके जा रहे हैं. अब रायपुर में ही ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ बढ़ाई जा रही है । कुल बेड की संख्या में भी 2730 का इजाफा किया जा रहा है । बुधवार को इसमें 260 बिस्तरों का इजाफा हो जाएगा.
रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारती दासन के मुताबिक इस समय आयुर्वेदिक कॉलेज कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर लालपुर में ऑक्सीजन सुविधा वाले 4 -4 सौ बिस्तर मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह अटारी स्थित साइंस कॉलेज में भी 3 सौ बिस्तरों का कोविड अस्पताल विकसित किया गया है जिसमें डेढ़ सौ बिस्तर ऑक्सीजन सुविधाओं के साथ हैं.
श्री दासन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं सारी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब समाज सेवी संस्थाएं और विभिन्न वाणिज्यिक संस्थाएं भी इस महामारी से लड़ाई में आगे आ रहीं हैं. ऐसी संस्थाओं की तरफ से अभी 4 सौ बिस्तरों के आइसोलेशन सेंटर और कम से कम सौ बिस्तरों के ऑक्सीजन बिस्तरों की व्यवस्था हो चुकी है .कुछ औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा बैंक के सहयोग से जिला प्रशासन को 250 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर तथा 3 सौ से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर मिले हैं।
इनके अलावा आयुष विश्विद्यालय भवन में 3 सौ बिस्तरों के तथा नया रायपुर स्थित होटल मैनेजमेंट भवन में 5 सौ बिस्तरों के आइसोलेशन सेंटर की स्थापना की गई है. यह सारी सुविधाएं पहले ही मौजूद विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त हैं. रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भी 3 सौ बिस्तरों का आइसोलेशन सेंटर विकसित कर लिया गया है. प्रयास बालक छात्रावास सड्डू और प्रयास बालिका छात्रावास गुढिय़ारी में भी 300- 300 बेड की व्यवस्था की गई है. ई एस आई हॉस्पिटल रायपुर में भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया है यहां 200 बेड की व्यवस्था है। जिसमें 100बेड ऑक्सीजन सुविधाओं युक्त होंगे। इसी तरह वूमेन वर्किंग हॉस्टल कोविड केयर सेंटर फुण्डहर बनाया गया है जिसमें 270 बेड की व्यवस्था की जा रही है जिसमें 15 बेड ऑक्सीजन की सुविधा वाले हैं। कलेक्टर दासन ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है. उन्होंने नागरिकों से कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है और कहा है कि जिले में संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुडको वॉलीबॉल क्लब भिलाई की महिला वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन…. फाइनल में रायपुर को हराया
मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद
एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, रोपा पीपल का पौधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में कोरोना को हराने में मदद के लिए आगे आ रहे संगठनों की सराहना की…. रायपुर के औद्योगिक संगठनों द्वारा 1.40 करोड़ के राहत सामग्री प्रदत्त
Next Article Politics intensified by CM Uddhav's statement on provinces महाराष्ट्र में कोरोना: सीएम ठाकरे का लॉकडाउन से इनकार…. बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?