ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
टीकाकरण में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
टीकाकरण में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
SHARE

भिलाई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलायें टीकाकरण करवाने में अपनी महती भूमिका अदा कर रही है। हालांकि एक ओर घर परिवार की जिम्मेदारी तो दूसरी ओर निगम के द्वारा दिये गये दायित्व। दोनों ही कार्यों को महिलाये बखूबी निभा रही है। जब से टीकाकरण का कार्य आमजन के लिये प्रारंभ हुआ है। तब से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सीओ, सीआरपी, मैनेजर इसमें अपना पूर्ण योगदान दे रहे है।
जब 45 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र समूह को टीका लगना प्रारंभ हुआ तब पंजीयन एवं वेरिफिकेशन के लिये इन्हें निगम ने प्रशिक्षित किया और टीकाकरण केन्द्रों में नियुक्त किया। जिससे भिलाई में इन महिलाओं की सहायता से टीकाकरण प्रोसेस पूरी तरह से आसान हो गया। वहीं रजिस्ट्रेशन के दौरान हितग्राहियों का डाटा मेन्टेन करना भी आसान नहीं है, परन्तु इनके मजबूत इरादे और कोरोना को थामने के लिए टीकाकरण करवाने में इनका अभूतपूर्व उत्साह रहा है। जिसके चलते डाटा को सुरक्षित किया जा रहा है। प्रति घंटे टीकाकरण की रिपोर्टिंग भी कर रही है, जिससे आंकड़ा प्राप्त करने में आसानी हो रही है। टीकाकरण के पश्चात् ऑब्जरवेशन एवं वेरिफिकेशन कोविड प्रोटोकॉल का एक महत्वपूर्ण प्रोसेस है। महिलायें इसमें भी अपना सहयोग दें रही है। निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना की है।
एनयूएलएम की महिलाओं को शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुये प्रशिक्षित किया जा रहा है। निगम भिलाई द्वारा निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में यह महिलाएं हेल्प डेस्क के रूप में कार्य कर टीकाकरण को आसान बना रही है। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने भी इनका अहम योगदान रहा है। सहायक परियोजना अधिकारी फणीन्द्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 सीओ एवं 45 सीआरपी की महिलाये कोरोना संक्रमण को मात देने मैदानी स्तर पर लगातार कार्य कर रही है। एनयूएलएम की महिलाये प्रतिदिन टीकाकरण केन्द्र में होने वाली गतिविधियों की पल-पल की जानकारी एकत्र कर रही है, टीकाकरण केंद्रों में भीड़ नियंत्रित करने में भी इनका योगदान रहा है। अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों को विशेषकर प्रेरित कर रही है। मास्क निर्माण में भी इन्होंने अपनी जागरूकता दिखाई है। महिलायें इतनी जागरूक हो गई है कि प्रशिक्षण उपरांत इंटरनेट संबंधी कार्य आसानी से कर रही है। टीकाकरण केन्द्रों में आने वाले हितग्राही भी इनके कार्यों से कॉफी प्रभावित हो रहे है। सीमित कर्मचारियों के चलते इनका सहयोग मिलने से कोरोना को परास्त करने में महिलाएं मददगार साबित हो रही है।

‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
आम आदमी का दम तोड़ती पेट्रोल डीजल की कीमतें…. देश में उच्चतम स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम… श्रीगंगानगर में 120 रुपए प्रतिलीटर के करीब पहुंचा दाम
सीएम बघेल ने कहा पैरा दान करने वाले यहां के किसानों ने पेश की मिसाल, 100 ट्रैक्टरों को गौठान के लिए किया रवाना
रायपुर पुलिस ने की विसर्जन रैली में शामिल गुंडा बदमाशों धरपकड़, 52 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी केजरीवाल के 4 बड़े एलान: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार
Next Article कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?