ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 : छत्तीसगढ़ को मिले 12 पुरस्कार…. राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री ने विजेता पंचायतों के खातों में अंतरित की पुरस्कार राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 : छत्तीसगढ़ को मिले 12 पुरस्कार…. राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आयोजित वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री ने विजेता पंचायतों के खातों में अंतरित की पुरस्कार राशि

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
Rashtriya Panchayat Awards-2021: 12 awards to Chhattisgarh
Rashtriya Panchayat Awards-2021: 12 awards to Chhattisgarh
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली में आयोजित वर्चुअल समारोह में विजेता पंचायतों के खातों में पुरस्कार राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल पुरस्कार समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ें। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने वाले सभी पंचायतों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर के 12 पुरस्कारों से नवाजा गया है। वर्ष 2020 में भी प्रदेश को ई-पंचायत पुरस्कार और 11 पंचायतीराज संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया था। उससे पहले 2019 में भी प्रदेश की पंचायतों को 11 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे। पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और विनोद वर्मा, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पंचायत एवं ग्रामाण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और संचालक, पंचायत मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े थे।
इन पंचायतों को मिला पुरस्कार
प्रदेश की पंचायतों में आईसीटी के इस्तेमाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को ई-पंचायत पुरस्कार प्रदान किया गया। तीन अलग-अलग वर्गों में दिए जाने वाले इस पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को प्रथम वर्ग में असम के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। वहीं केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद और तिल्दा जनपद पंचायत तथा सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के सरगवां और लुंड्रा विकासखंड के रिरी, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के माहुद (अ), कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के माहराटोला एवं रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बैहार ग्राम पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गोटईगुड़ा ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के नवागांव (ल) को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार और आरंग विकासखंड के बैहार को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित
हाथियों का उत्पात: किसानों की फसलें की बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट
अमेरिका ने कहा, भारत जैसे देशों पर कार्रवाई के लिए नहीं बना ‘ काटसा ‘
छत्तीसगढ़ का साइको चोर : चुराता था लड़कियों के अंडर गारमेंट, सीसी टीवी में कैद, पकडाया तो कहने लगा
‘यौन उत्पीडऩ की मंशा के बगैर किसी बच्चे के गाल छूना अपराध नहीं’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी को दी जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बंगाल सरकार की सख्ती: छत्तीसगढ़ सहित इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने अनिवार्य किया नेगेटिव कोविड रिपोर्ट
Next Article Fake video is going viral by telling video of Chandulal Chandrakar Kachandur Kovid Care Center चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर कोविड केयर सेंटर का वीडियो बताकर फर्जी वीडियो हो रहा है वायरल… इसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?