ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाबालिग से दुष्कर्म : आग ताप रही 7 वीं की छात्रा को भगा ले गया बदमाश… पुलिस ने दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नाबालिग से दुष्कर्म : आग ताप रही 7 वीं की छात्रा को भगा ले गया बदमाश… पुलिस ने दबोचा

By Mohan Rao
Published: December 15, 2025
Share
जशपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में 7वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर युवक ने फंसाया और आग तापते समय उसे भगा कर ले गया और जंगल में युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा जब अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल इस मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को युवक के घर से बरामद कर सुरक्षित परिजनों के हवाले किया गया। बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

दरअसल इस मामले में 13 दिसंबर को थाना कुनकुरी एक प्रार्थिया ने  रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि 12 दिसंबर की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी जो कक्षा 07 वीं की छात्रा है, घर के पास ही आग ताप रही थी। रात 9 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिक बेटी वहां नहीं थी। प्रार्थिया ने अपने परिजनों के साथ, आस पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों में अपनी नाबालिक बेटी की पता साजी की गई, कहीं पता नहीं चला। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बी एन एस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया।

पतासाजी के द्वारा पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ के माध्यम से पता चला कि उक्त घटना समय में जब नाबालिक बालिका, घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया था, जिसकी मोटर सायकल में बैठ कर, नाबालिक बालिका, घर वालों को बिना बताए, उसके साथ चली गई थी। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप कर ली गई थी, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का रहने वाला था, जिस पर पुलिस की टीम  के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर लिया गया, व आरोपी विक्की राम चौहान को हिरासत में लेकर लाया गया।

पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी। 12 दिसंबर 25 को विक्की राम चौहान, के द्वारा नाबालिक बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं, कहकर मोटर साइकल में बैठा कर, अपने साथ एक जंगल में ले गया। रात्रि करीबन 08.30 बजे , तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, नाबालिक बालिका से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में ले गया। पुलिस के द्वारा प्रकरण में नाबालिक बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान 19 वर्ष ने अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त  बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG – BC – 9194 को भी जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक लड़की को भगा कर, दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू, प्रधान आरक्षक रामानुज पांडे, छवि कांत पैंकरा,हेमलता बुनकर, आरक्षक जितेन्द्र गुप्ता, नंदलाल यादव, चंद्र शेखर बंजारे, प्रवीण खलखो व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बड़ी खबर: अल सुबह बीएसपी के एसएमएस-2 में धमाका…. सेक्टर-1 से तालपुरी तक सुनी गई आवाज…. जाने धमाके बाद क्या हुआ?
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी के निर्देश
झारखंड के युवक की भिलाई में मौत, एनएसपीसीएल की ठेका कंपनी में था कार्यरत… परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
बन गया वर्ल्ड रिकार्ड: एक दिन में 11 लाख नए मरीज, भर्ती होने वालों की संख्या भी सर्वाधिक
खुर्सीपार में नवनिर्मित पानी टंकी का 12 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल…. महापौर देवेन्द्र यादव ने दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 62 # 15 December 2025
Next Article मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में 19 दिसंबर को धूमधाम से लोकनृत्य प्रतियोगिता, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?