ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Ranveer Vs Wild: रणवीर सिंह ने शो को मिल रही प्रतिक्रिया पर जताई खुशी, कहा- ये बेहद रोमांचक था…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

Ranveer Vs Wild: रणवीर सिंह ने शो को मिल रही प्रतिक्रिया पर जताई खुशी, कहा- ये बेहद रोमांचक था…

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपने पहले ओटीटी शो रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रील्स में नजर आए। नेटफ्लिक्स के इस स्पेशल इंटरेक्टिव शो को दुनिया भर में लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों द्वारा अपने पहले नॉन फिक्शन शो को मिल रहे प्यार पर अभिनेता ने खुशी जाहिर की है। एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा था कि यह बहुत अच्छा है और मैं वास्तव में खुश हूं कि यह दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल कर रहा है।

अभिनेता ने आगे कहा कि यह मेरे लिए एक प्रयोग था और मैं इस बारे में अनिश्चित था कि यह काम करेगा या नहीं। ईमानदारी से कहूं तो नेटफ्लिक्स और बानीजे के लोग मुझसे ज्यादा आश्वस्त थे। लेकिन जब हम बाहर गए और हमने इसे शूट किया तो परिणाम देख मैं भी हैरान था। इससे मेरा भी भरपूर मनोरंजन हुआ। पद्मावत अभिनेता रणवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माताओं से इस शो के बारे में सुनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया भी साझा की।

रणवीर ने कहा मुझे याद है कि कमरे में बानी जे और नेटफ्लिक्स की टीमों के इस शो पर प्रतिक्रिया देते हुए मैंने कहा था कि इसमें सभी नौरस है। इसमें हास्य, भावना, रोमांच, रहस्य, रोमांस है। उन्होंने कहा मैं वास्तव में खुश हूं कि मेरे लिए उन्होंने जो प्रयोग किया वह इतना अच्छा काम कर रहा है। इस दौरान रणवीर से यह सवाल भी पूछा गया कि करियर के ऐसे समय में उन्होंने एक नॉन फिक्शन शो करने का विकल्प क्यों चुना।

इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा जब मुझे यह शो दिया गया तो मैं कुछ ऐसा करने के लिए बहुत उत्साहित था, जो पहले कभी नहीं किया या पहले कभी देखा नहीं गया। यह मुझे अपनी ओर आकर्षित करता है। जीवन में मेरा झुकाव जोखिम लेने की ओर है। मैं कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा था जो पहले कभी नहीं किया था और यह शो वही था, जो इसके बारे में रोमांचक था। इस दौरान अभिनेता ने जंगल किंग के नाम से मशहूर बियर ग्रिल्स के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

रणवीर ने कहा मेरा पहला विचार यह था कि जंगल में जाना कितना अच्छा होगा। कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया था। मैं बहुत आभारी हूं कि इस दौरान मेरे साथ बियर ग्रिल्स थे। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। यह शो और अनुभव बियर के बिना कुछ भी नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 37 वर्षीय अभिनेता जल्द ही जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देंगे।

बलौदाबाजार प्रशासन की लोगों से अपील : लोक शांति भंग करने वालों की दें जानकारी, गुप्त रखा जाएगा नाम
मामूली विवाद में युवक की हत्या, धारदार हथियार से रेत दिया गला… तीन आरोपी गिरफ्तार
अल-नीनो की आशंका पर कृषि विभाग अलर्ट,  किसानों को फसल विविधीकरण और जल संरक्षण अपनाने की सलाह
हादसा: ड्राइवर की झपकी लगने से नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 28 घायल
पीएम आवास योजना में कई राज्यों का ढीला रवैया, बंगाल और छत्तीसगढ़ सबसे पीछे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लड़की को इम्प्रेस करने के आसान तरीके, पहली ही डेट पर बन जाएगी बात…
Next Article रोका-छेका अभियान: निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू रोका-छेका अभियान: निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?