ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा से कांग्रेस का वाकआउट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा से कांग्रेस का वाकआउट

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने शपथ के विरोध में सदन से वॉकआउट कर दिया। गुरुवार को पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई शपथ लेने के लिए जैसे ही निर्धारित स्थान पर पहुंचे, विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिया। देश के 46वें सीजेआई रहे गोगोई के शपथग्रहण के दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्षी सांसदों के इस बर्ताव को सभापति एम.वेंकैया नायडू ने असंतोषजनक बताया है।
तीन अक्टूबर 2018 से 17 नवंबर 2019 तक देश के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहने वाले गोगोई को राष्ट्रपति कोविंद ने राज्यसभा के लिए नामित किया था। विपक्ष के हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्यसभा की परंपरा रही है कि यहां प्रतिष्ठित लोग सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि सीजेआई रहे गोगोई भी निष्पक्ष रूप से राज्यसभा में अपनी बात रखने वाले है।
बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित करने पर संविधान और लोकतंत्र पर हमला करार दिया था। कांग्रेस ने कहा था कि मोदी सरकार लगातार नीति और सिद्धांतों को तार-तार करने में लगी है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना न्यायपालिका पर आघात है। इस विवाद के बीच यह जानना भी जरूरी है कि देश में पहले भी चीफ जस्टिस के पद से रिटायर जजों को राज्यसभा भेजा जाता रहा है। इसके पहले मुहम्मद हिदायतुल्लाह और रंगनाथ मिश्रा भी चीफ जस्टिस के पद से रिटायर होने के बाद राज्यसभा के लिए मनोनीत हो चुके हैं।

डु प्लेसिस का जवाब, ‘वह रात मेरी बहन के साथ थे
कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की लोगों से अपील आप भी सुने
सामूहिक विवाह में विधायक व महापौर बने बाराती
पॉलिथीन व डिस्पोजल का उपयोग करने वालों को लगा 19500 रु. जुर्माना
कवर्धा क्षेत्र में भी कोरोना की दहशत, ग्रामीण क्षेत्रों में मची है कपकपी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विपक्षी सांसदों ने की राज्यसभा जल्द खत्म करने की मांग , मोदी सरकार ने कहा ना
Next Article कोरोना: हम सभी रहे सचेत और एक दूसरे का रखें खयाल, प्रियंका गांधी की समझाइश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?