ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘एनिमल’ से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

‘एनिमल’ से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें

By Sonu Sahu
Published: January 1, 2023
Share
SHARE

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की लंबे समय से चर्चा हो रही है। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में रणबीर और अनिल कपूर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे थे। अब आखिरकार निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रणबीर का पहला लुक जारी कर दिया है। तस्वीर में रणबीर कुल्हाड़ी लिए सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

Contents
  • परिणीति चोपड़ा ने छोड़ दी थी फिल्म
  • पहली बार नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे रणबीर
  • 11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

परिणीति चोपड़ा ने छोड़ दी थी फिल्म

‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में रश्मिका की जगह पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था। बाद में परिणीति ने इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में काम करने के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया था। उन्होंने फिल्म की एक दिन की शूटिंग भी कर ली थी।

पहली बार नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे रणबीर

‘एनिमल‘ एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म में रणबीर एक गैंग्स्टर के किरदार में दिखेंगे। रणबीर पहली बार नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। खुद एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे उनके प्रशंसक हैरान हो जाएंगे। कोई उनसे इस तरह के किरदार की उम्मीद नहीं करता है।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज ने किया है। इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी है। इनसे जूझते हुए आखिर में फिल्म का मुख्य किरदार स्वभाव में जानवर (एनिमल) बन जाता है। फिल्म के बारे में इन जानकिरयों के बाद अब दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिटनेस की दुनिया में रागिनी ने बनाया नया मुकाम, लीक से हटकर काम करने का था जज्बा
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में दर्ज किए 19,078 नए केस… 224 की मौत
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: 21 फरवरी तक सभी शहरों में हो जाएगी शुरूआत, सीएम की घोषणा पर अमल शुरू
पाक को खदेड़ने वाले वीर का हुआ ‘अभिनंदन’, मेजर विभूति और सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा 200 मौतों का क्या है सबूत? नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ का मामले से जुड़ी याजिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… सालियों ने बांधकर किया पुलिस के हवाले
Next Article किंग खान के ट्रांसफॉर्मेशन से खुश ट्रेनर ने बताया डायट और वर्कआउट में क्या था शामिल…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?