ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर… जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर… जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी

By Mohan Rao
Published: January 14, 2024
Share
दया सिंह द्वारा मंडल स्तर पर ली गई बैठक
SHARE

भिलाई। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। एक सप्ताह बाद 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या के साथ ही पूरे देश में इस दिन उत्सव मनेगा। भिलाई शहर भी श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगा। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिला स्तर पर समिति के संयोजक व भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह पूरी तैयारियों के साथ जुटे हुए हैं। दया सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को शहर के हर घर में दिए जलाएं जाएंगे। इसके लिए भाजपा के सभी मंडलों व वार्डों में बैठकों का दौर जारी है और सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

दया सिंह का कहना है कि प्रभु श्रीराम अयोध्या की धरती पर प्रतिष्ठित हों यह सपना सदियां पुराना है। हमारे पुरखों द्वारा यह सपना देखा गया था कि रामलला अपने वास्तविक घर में रहे। कई दशक बीते और अब जाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। दया सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के एक-एक व्यक्ति का सौभाग्य है यह कि वे अपने सामने भगवान राम को अयोध्या में प्रतिष्ठित होता देखने वाले हैं। 22 जनवरी का वह दिन दूर नहीं है जल्द ही रामलला के दर्शन होंगे। इस विशेष पल का और भी विशेष बनाने की तैयारी है।

हर घर में जलेंगे पांच-पांच दिए
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिलाई शहर में महादिवाली बनाई जाएगी। हर घर में कम से कम पांच दिए अवश्य जलाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आरएसएस, विहिप व बजरंग दल द्वारा अपने स्तर पर लोगों तक संदेश फैलाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया हर घर में दीपक जलेंगे और आतिश बाजी होगी। श्रमिक बस्तियों में हमारे द्वारा दीया, तेल व मिठाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। कोई भी ऐसा नहीं रहेगा तो प्रभु श्रीराम के स्वागत में घर पर दिए नहीं जलाएगा। भिलाई को राममय बनाने के लिए हजारों भक्त लगातार लोगों तक संदेश फैला रहे हैं।

सभी मंडलों की ली गई है बैठक
जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कि जब से उन्हें जिम्मेदारी मिली है तब से वे सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चरोदा मंडल, खुर्सीपार मंडल, कैंप मंडल, पूर्व व पश्चिम मंडल, सुपेला मंडल की बैठकें की ली गई। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के संबंध में चर्चा की गई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है। बैठक के दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्षा बृजेश बिचपुरिया सहित भी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे। दया सिंह ने बताया कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें अक्षत देकर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं।

सभी मंदिरों में होगी लाइटिंग, लगाया जाएगा महाभोग
दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई के हर वार्ड में स्थित मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। भगवान राम से लेकर शिव मंदिर, मातारानी के मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाने का काम हो रहा है। वार्डों में केसरिया तोरण व घरों में भगवा झंडा लगाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी की सुबह 4 बजे से राम स्तुति शुरू होगी। इस दौरान सभी मंदिरों में विशेष आराधना के साथ महाभोग लगाया जाएगा। हलवा-पुरी, मिठाई, खिचडी का भोग लगाया जाएगा।

एलईडी स्क्रीन लगी गाड़ियों से निकालेंगे प्रभात फेरी
दया सिंह ने बताया कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिल भव्य प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, महिला मोर्चा व अन्य समाजिक संगंठन के लोग इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सभी समाज के लोग बढ़-चढ़ कर स्वयं से ही सामने आ रहे हैं। प्रभातफेरी में एलईडी स्क्रीन लगे वाहन, रामधुन के साथ डीजे शामिल होंगे। दया सिंह ने कहा है कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं यह एक वाक्य नहीं बल्कि सार्थक सच है। पूरा देश राम की भक्ति में लीन है और सभी भक्तों को उस पल का इंतजार है जब प्रभु राम अयोध्या में विराजेंगे।

ऑक्सीजन संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा- राष्ट्रीय आपदा के समय मूकदर्शक नहीं बन सकता सर्वोच्च न्यायालय
Gustakhi Maaf: भाजपा की परफेक्ट टाइमिंग
बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
CG Crime : बीएसपी के रिटायर्ड कर्मी की गला रेतकर हत्या, पत्नी की भी ले ली जान… जांच में जुटी पुलिस
चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में चाक चौबंद रखें व्यवस्था, दो और वार्डों की जनता को हमर क्लिनिक का जल्द मिलेगा लाभ-वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
Next Article CG News: छत्तीसगढ़ में एक और पर्यटन स्थल घोषित, जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा CG News: छत्तीसगढ़ में एक और पर्यटन स्थल घोषित, जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान, सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?