ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामलला दर्शन योजना : सात फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी पहली ट्रेन, हर साल अयोध्या जाएंगे 20 हजार श्रद्धालु
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रामलला दर्शन योजना : सात फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी पहली ट्रेन, हर साल अयोध्या जाएंगे 20 हजार श्रद्धालु

By Mohan Rao
Published: January 18, 2024
Share
अयोध्या में श्री राम मंदिर
SHARE

रायपुर। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों छत्तीसगढ़ में भी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार अपने वादे के अनुसार ‘मोदी की गारंटी’ क एक और वादा पूरा कर रही है। घोषणा पत्र में सरकार ने रामलला दर्शन योजना की घोषण की थी जिसके तहत हर साल 20 हजार श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। अब पहली यात्रा की तिथि सामने आ गई है। 7 फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से जुड़े संकल्प पत्र में रामलला दर्शन से जुड़ी एक योजना भी है। 22 तारीख को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम विराजित हो रहे हैं। योजना के तहत लोगों को छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक ट्रेन से भेजा जाएगा। सात फरवरी को पहली ट्रेन रवाना की जाएगी। इस योजना को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल लागू करेगा और बजट पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। हर साल लगभग 20 हजार यात्रियों को अयोध्या यात्रा पर ले जाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी 18 से 75 आयु वर्ग के जो जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण में सक्षम पाए जाएंगे उन्हें यात्रा की पात्रता होगी। दिव्यांगजनों के लिए यथासंभव उनके परिवार से कोई एक सदस्य साथ में रहेंगे। प्रथम चरण में 55 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी। प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में श्री रामलला दर्शन समिति बनायी जाएगी। प्रत्येक समिति की ओर से अनुपातिक कोटा के अनुसार हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।

इस यात्रा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर होगी। इसके लिए भारतीय रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ छत्तीसगढ़ मंडल से एमओयू किया जाएगा। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलों के दर्शन, स्थानीय परिवहन और एस्कार्ट की व्यवस्था की जाएगी। हितग्राहियों को उनके निवास से निर्धारित रेलवे स्टेशन तक लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था संबंधित जिला कलेक्टर की ओर से जाएगी। इसके लिए उन्हें बजट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक जिले से यात्रियों के साथ एक सक्षम शासकीय अधिकारी अथवा एक छोटा दल भेजा जाएगा।

यात्री दुर्ग-रायपुर, रायगढ़ एवं अंबिकापुर से रेल से गन्तव्य स्थल के लिए रवाना होंगे। यात्रा का मूल गन्तव्य अयोध्या धाम रहेगा। इसके अलावा  वाराणसी में एक दिन का रात्रि विश्राम, काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कॉरीडोर और गंगा आरती का दर्शन का लाभ भी यात्रियों को मिल सकेगा। भविष्य में ट्रेन की उपलब्धता अनुसार यात्रियों की संख्या में वृद्धि की जा सकेगी।

सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब पर सीएम साय ने जताई नाराजगी, बोले लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आगे बढ़ रही हैं – मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया
प्रदेश में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू
सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा
सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब खाएंगे जेल की हवा… रायपुर में 16 बाइकर्स पर एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल की न्याय यात्रा में वालंटियर की भूमिका में विधायक देवेन्द्र राहुल की न्याय यात्रा में वालंटियर की भूमिका में विधायक देवेन्द्र
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा फैसला, भर्ती की आयु सीमा में 5 साल के लिए बढ़ी 5 साल की छूट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?