ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम वन गमन पथ : पर्यटन मंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के विकास और सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन… पर्यटन रथ यात्रा व बाईक रैली के समापन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राम वन गमन पथ : पर्यटन मंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी के विकास और सौन्दर्यीकरण का किया अवलोकन… पर्यटन रथ यात्रा व बाईक रैली के समापन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
Ram Van Gaman Path: Tourism Minister observes the development and beautification of Kaushalya Mata Temple Chandkuri
Ram Van Gaman Path: Tourism Minister observes the development and beautification of Kaushalya Mata Temple Chandkuri
SHARE

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। पर्यटन विभाग के सचिव श्री अलबलगन पी. ने मंत्री श्री साहू को राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चंदखुरी में हो रहे कार्यों की डिजाईन-नक्शा के साथ विस्तृत कार्य योजना की जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने कहा कौशल्या माता का यह मंदिर भारत वर्ष का एक मात्र मंदिर है। इसके सौन्दर्यीकरण में विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा में सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें।
उल्लेखनीय है कि परियोजना के तहत चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। पहले चरण में 6 करोड़ 70 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 9 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च होंगे। योजना के मुताबिक चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना है, इसलिए वहां स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए के मध्य में स्थित मंदिर-टापू को और भी आकर्षक तथा सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं से चंदखुरी के संबंध के अनुरूप पूरे परिसर के वास्तु को डिजाइन किया गया है। तालाब मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब में नये डिजाइन का पुल तैयार किया जा रहा है। तालाब में घाटों और चारों ओर परिक्रमा-पथ का निर्माण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है। इस पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की जाएगी।
पर्यटन मंत्री श्री साहू ने राज्य सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 14 दिसम्बर से शुरू होकर 17 दिसम्बर को चंदखुरी में समापन होने वाले पर्यटन रथ यात्रा और बाईक रैले के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव को मंदिर समिति की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने राम वन गमन पथ के प्रथम चरण में चयनित सभी नौ स्थलों-सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़ शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजीम, सिहावा-सप्तऋषि आश्रम, जगदलपुर और रामाराम का प्रदर्शनी के रूप में फोटो फ्लैक्स लगाने और स्मृति स्वरूप नौ रूद्राक्ष के पौधे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समापन समारोह का आयोजन मंदिर परिसर में मेला ग्राउण्ड में होगा। वहां साफ-सफाई, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।
राम वन गमन पथ पर्यटन रथ-यात्रा और विराट बाइक रैली के आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस रैली का आयोजन 14 से 17 दिसंबर तक किया जा रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 1575 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। रैली 19 जिलों से गुजरेगी। रैली 14 दिसम्बर को राज्य के दो सिरों से क्रमश: उत्तर स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी-हरचौका तथा दक्षिण स्थित सुकमा जिले के रामाराम से शुरु होगी और रैली के दोनों हिस्सों का मिलन 17 दिसम्बर को माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में होगा।

भिलाई में अनाधिकृत निर्माण का हो रहा सर्वे, स्पॉट पर जारी किया जा रहा नोटिस, नियमितीकरण के दायरे में लाने की कवायद
देश में कोरोना: नवरात्र के पहले दिन संक्रमण के मामले फिर से बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 22,431 नए केस
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 36011 नए मामले…. 94 फीसदी से ज्यादा हुआ रिकवरी रेट
भारतीय सेना ने लद्दाख में ऊंचाई पर तैनात कीं के-9 वज्र तोपें, हो सकती है और खरीद
पद्मश्री अनुज शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी… नियुक्त किए गए यूनिसेफ के प्रदेश ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article City buses closed due to Corona will start again कोरोना के कारण बंद पड़ी सिटी बसें फिर से होंगी शुरू…. कलेक्टर ने दिए निर्देश…. जल्द दिखेंगी सड़कों पर बसें
Next Article पीएम मोदी आज रखेंगे नए संसद भवन की आधार शिला: 971 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया भवन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?