ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण… सीएम बघेल 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना: कौशल्या माता मंदिर के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण… सीएम बघेल 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
Ram Van Gaman Circuit Development Project: The work of first and second phase of Kaushalya
Ram Van Gaman Circuit Development Project: The work of first and second phase of Kaushalya
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन परिपथ विकास परियोजना के अंतर्गत कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य पर्यटन मण्डल के सौजन्य से मंदिर परिसर में प्रवचन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। स्थानीय मानस मण्डलियां को भी मानस प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोंद्धार, परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय कार्यक्रम को तीन दिनों तक संचालित करने तथा इस दौरान ख्याति प्राप्त प्रवचनकर्ताओं एवं भजन गायकों के साथ-साथ क्षेत्र की रामायण मण्डलियों के कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान दिन में स्थानीय रामायण एवं मानस मण्डलियों को कार्यक्रम की प्रस्तुति का अवसर दिया जाए एवं संध्या में प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायक के कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी जाए।

पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बैठक में बताया कि कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोंद्धार एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराए जाने के साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए आवागमन हेतु नया पुल बनाया गया है। इस पुल की चौड़ाई पांच मीटर रखी गई है। मंदिर के सामने की ओर चार कियोस्क निर्मित किए गए हैं, जहां से दर्शनार्थी मंदिर दर्शन एवं पूजा कर सकते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशाल गेट बनाया गया है। भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर परिसर में लैण्ड स्केपिंग की गई है। वीआईपी लाउन्ज बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण लाईट के माध्यम से किए जाने की तैयारी की गई है।

बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रह साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी सरकार
विज्ञान के विद्यार्थी सीख रहे हैं और रोबोटिक्स की बारीकियां
पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत-वित्त मंत्री
केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान का आज छत्तीसगढ़ दौरा… कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग
जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री साय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, कर्मा-पंथी नृत्यों से सराबोर रहा एयरपोर्ट परिसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Politics intensified by CM Uddhav's statement on provinces सीएम उद्धव के परप्रांतियों पर बयान से सियायत तेज: कांग्रेस नेता रॉय ने राज्यपाल से की शिकायत
Next Article Organizing Fit-India Freedom-Run in Gariaband: Hundreds of youths participated गरियाबंद में फिट-इंडिया फ्रीडम-रन का आयोजन: जिला स्तरीय दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों युवा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?