ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रक्षाबंधन : सस्ती सुन्दर स्वदेशी राखियों की ओर बढ़ा लोगों का रूझान….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रक्षाबंधन : सस्ती सुन्दर स्वदेशी राखियों की ओर बढ़ा लोगों का रूझान….

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
SHARE

रायपुर। स्वदेशी सामानों के लिए लोगों के बढ़ते रूझान से स्थानीय छोटे निर्माताओं को आगे बढऩे का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। सामान्यत: रक्षाबंधन के त्यौहार में स्वदेशी राखियों के मुकाबले दाम में सस्ते होने के कारण बाहरी राखियों की बिक्री अधिक होती थी। इस साल लोगों को किफायती दाम में आकर्षक स्वदेशी राखियों का विकल्प दिलाने कोण्डागांव जिले की कई बिहान दीदियां जुट गई हैं। इनमें से मॉडल दिव्या महिला क्लस्टर विश्रामपुरी के अंतर्गत आकाश महिला क्लस्टर सलना की महिलायें भी शामिल हैं। क्लस्टर सलना के 10 समूहों की 20 महिलाओं ने प्रतिदिन काम कर 5 दिनों में 15 सौ से अधिक राखियां तैयार की हैं। समूहों द्वारा इन राखियों की डिजाईन के अनुसार 5 रूपये से लेकर 50 रूपये तक कीमत तय की गई है। अन्य राखियों से सस्ती और डिजाइन में बहुत अच्छी होने के कारण समूह द्वारा निर्मित राखियों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।


जिला पंचायत की प्रेरणा से क्लस्टर की अध्यक्षा देवन्तीन नेताम और प्रीती सोनी ने राखी बनाने के काम में रूचि लेने वाले समूहों को संगठित किया। राखी बनने के लिए कच्चा माल राजधानी रायपुर से मंगवाया गया। इसके बाद लगातार 5 दिनो दिनों की मेहनत से महिलाओं ने दर्जनों राखियां बना ली। हर महिला प्रतिदिन 50 से लेकर 150 तक राखी तैयार कर लेती है। इस काम के लिए उन्हें राखी के मूल्य एवं डिजाइन के अनुसार राशि प्राप्त होती है। जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह ने बताया कि महिला समूहों द्वारा राखियों के फुटकर विक्रय के लिए विश्रामपुरी में मुख्य मार्ग पर केनोपी लगाकर राखियों का विक्रय किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन समूह की दो महिलायें राखी का विक्रय करती हैं। वर्तमान में दो हजार राखियों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। केवल एक दिन में ही 780 रूपये की राखी का विक्रय किया जा चुका है। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और अधिक समूहों को जोड़कर उत्पादन बढ़ाने के लिए महिलाएं उत्साहित हैं।

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिली स्वावलंबन की राह
जीवित पेंगोलिन के साथ पकड़ाया अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, ओड़िशा से लेकर पहुंचा और दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया
रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…
सुरजपुर के भाजपा नेता की सिरकटी लाश मिलने से मचा हड़कंप: परिजनों ने की थी लापता होने की शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये 10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये
Next Article मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?