ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : मुंगेली जिले के युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से सजायेंगे युवा महोत्सव का मंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : मुंगेली जिले के युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से सजायेंगे युवा महोत्सव का मंच

By @dmin
Published: January 8, 2020
Share
SHARE

मुंगेली. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग और मनमोहक आयोजन राजधानी रायपुर में 12 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। 12 जनवरी से प्रारंभ होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेली जिले के 193 युवाओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से युवा महोत्सव का मंच सजायेंगे। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेली जिले के छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य में 15 वर्ष से 40 वर्ष आयु समूह के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें श्री सूरज यादव एवं उनके साथी, लोकनृत्य में ही 40 वर्ष से अधिक आयु समूह के श्री मोतीराम एवं उनके साथी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोकनृत्य पंथी में श्री लक्ष्मीकांत जटेजा एवं उनके साथी द्वारा आकर्षक पंथी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ की धरा में बसी लोकनृत्य सुआ नृत्य में श्रीमती शिवकुमारी एवं उनके साथी द्वारा सुआ नृत्य की इंद्रधनुषी छंटा बिखेरेंगी। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कर्मा नृत्य में श्री राजेंद्र कुमार एवं उनके साथी द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। राउत नाचा महोत्सव में कु. आरती यादव एवं उनके साथियों द्वारा राउत नाचा की परिधान में दोहा के माध्यम से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। लोकगीत में 15 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के कलाकार श्री सूर्यकांत कुर्रे के नेतृत्व में तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कलाकार सुशीला ध्रुव के नेतृत्व में अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगी। एकांकी नाटक प्रतियोगिता में श्री अजय कुमार राजपूत, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी में श्री हरनारायण वस्त्रकार और श्री हीरालाल पटेल, सितार वादन में श्री हिमांशु मिश्रा और श्री गोविंद मक्कड़ तथा बासुरी वादन में श्री कमलेश यादव, तबला वादन में श्री गोविंद मक्कड़, हारमोनियम वादन में हरलीन कौर मक्कड़ व भोजराज आचार्य, कु. पूजा ठाकुर, श्री दीपक राज, गिटार वादन में श्री रवि देवांगन, कत्थक नृत्य में सुश्री डिंकी केशरवानी, वव्तृव्य कला में श्री सूरज यादव द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में फुगड़ी प्रतियोगिता में कु. लक्ष्मी गंधर्व, भौरा प्रतियोगिता में श्री राजेश्वर राजपूत, कु. सरिता राजपूत, गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में श्री राकेश ध्रुव, कु. माधुरी, पारंपरिक वेशभूषा साज-सज्जा प्रतियोगिता में कु. अंजनी कुर्रे, चित्रकला प्रतियोगिता में कु. यशस्वी खुसरो, निबंध प्रतियोगिता में श्री गिरीश गोगिया, वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्री सूरज शर्मा, क्वीज प्रतियोगिता में श्री अजय कुमार तिवारी, फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता में सरिता बर्मन एवं पूर्णिमा दीवान भाग लेंगी। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कबड्डी पुरूष वर्ग में श्री फूलचंद यादव और कबड्डी महिला वर्ग में कु. लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में खेला जायेगा। खो-खो प्रतियोगिता पुरूष 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में श्री साहिल जायसवाल और खो-खो प्रतियोगिता महिला 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में कु. धनेश्वरी के नेतृत्व में अपनी जौहर दिखायेंगी।

पति को तलाशने आंध्रप्रदेश से पहुँची महिला भिलाई, भटक रही है 15 दिनों से
कोरोना के चलते जाम्पा समेत 8 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के विवाह स्थगित
अंजुमन अध्यक्ष ने सीएम राहत कोष में जमा करने कलेक्टर को दिया एक लाख का चेक
निगम कार्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण
भिलाई निगम क्षेत्र में स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त संचालक…. मोबाइल मेडिकल यूनिट में ब्लड टेस्ट को लेकर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article दो ट्रैक मैनटेनर को किया संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?