ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य के विभिन्न शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में आयी उल्लेखनीय गिरावट: पर्यावरण मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

राज्य के विभिन्न शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में आयी उल्लेखनीय गिरावट: पर्यावरण मंत्री अकबर

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। वन तथा पर्यावरण एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदूषण की रोकथाम उपायों के समुचित पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य के राजधानी रायपुर सहित विभिन्न बड़े तथा औद्योगिक शहरों में गत मार्च माह के प्रथम सप्ताह की तुलना में चतुर्थ सप्ताह तक वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और स्थिति बेहतर पायी गई है। इनमें रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा शहरों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत पीएम 10-50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से कम अर्थात् अच्छे की श्रेणी में पाया गया है। जबकि रायगढ़ में यह स्थिति 50 से अधिक 60.54 है, जो अच्छे श्रेणी से निम्न अर्थात् संतोषजनक की स्थिति में है। वन मंत्री श्री अकबर ने इसके लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी अजय गेडाम को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। वन मंत्री श्री अकबर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में मार्च के प्रथम से लेकर चतुर्थ सप्ताह तक वायु प्रदूषण के स्तर में जो कमी आयी है, इसके मुख्य कारण में लॉकडाउन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन के दौरान रायपुर सहित विभिन्न बड़े शहरों में वाहनों की आवा-जाही में बेहद कमी आयी है। इस दौरान वाहनों का सड़क पर न चलना और निर्माण कार्य आदि का न होना भी वायु प्रदूषण के स्तर में आयी गिरावट में एक महत्वपूर्ण कारण है। इसके अलावा औद्योगिक गतिविधियों तथा प्रतिष्ठानों के परिचालन में कमी भी वायु प्रदूषण के स्तर के कम होने का मुख्य कारण है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा की जा रही वायु प्रदूषण मॉनिटरिंग की रिपोर्ट के अनुसार मार्च के चतुर्थ सप्ताह में परिवेशीय वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत पीएम 10-50 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से कम राजधानी रायपुर में लगभग 32, भिलाई में 48.51, बिलासपुर में 50.45 तथा कोरबा में 37 है और इससे अधिक रायगढ़ में 60.54 है। यह सूचकांक मार्च माह के प्रथम सप्ताह की तुलना में बेहतर है। इस दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के कलेक्टेªट परिसर में मार्च के प्रथम सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत पीएम 10-55.44 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-30.02 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इसी प्रकार सल्फर डाई ऑक्साइड 17.60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 15.40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इसी प्रकार मार्च के चतुर्थ सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत घटकर पीएम 10-41.26 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-24.33 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर, सल्फर डाई ऑक्साइड 13.56 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 11.37 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इसी प्रकार एनआईटी रायपुर में मार्च के प्रथम सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत पीएम 10-43.88 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-29.68 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर, सल्फर डाई ऑक्साइड 13.28 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 14.49 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर प्राप्त हुआ। यहां मार्च के चतुर्थ सप्ताह में वायु प्रदूषण का औसत घटकर पीएम 10 32.88 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं पीएम 2.5-18.74 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटरए सल्फर डाई ऑक्साइड 8.20 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड 9.72 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

‘चिरायु’ योजना में इस साल अब तक 7440 बच्चों का इलाज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन
आरक्षण विवाद : राजभवन के विधिक सलाहकार पर भ़ड़के मुख्यमंत्री, कही बड़ी बात… 3 जनवरी को महारैली
प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने अभनपुर और गरियाबंद के स्कूलों का किया निरीक्षण
रेत के अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा व तीन ट्रैक्टर जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट के समय में साहित्यकार क्या सोच रहे हैं-मुख्यमंत्री
Next Article ऑनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़ीं जेनिफर और मलाइका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?