ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान-गुजरात के बाद अब एमपी में नवजातों की मौत, 12 घंटे में छह मासूमों ने तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

राजस्थान-गुजरात के बाद अब एमपी में नवजातों की मौत, 12 घंटे में छह मासूमों ने तोड़ा दम

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

राजस्थान के कोटा और गुजरात के राजकोट के बाद अब मध्यप्रदेश के शहडोल में 12 घंटे के अंदर छह नवजात बच्चों की मौत हो गई। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें से दो बच्चे वॉर्ड और चार एसएनसीयू में भर्ती थे। एसएनसीयू में भर्ती नवजात बच्चों की उम्र एक महीने से भी कम थी, वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों की उम्र दो-तीन महीने की बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी बच्चों को निमोनिया हुआ था। वहीं, अस्पताल में एक साथ छह बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने शहडोल में हुए बच्चों की मौत की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। सिलावट ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की है। उन्होंने जिला क्लेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को इन मामलों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पंचायत मंत्री भी अस्पताल पहुंचे
दूसरी ओर बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल छह बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को सुबह शहडोल जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए।

बच्चों की मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही
बच्चा वार्ड में भर्ती दो अन्य बच्चों की भी मौत की जानकारी सामने आई है। बच्ची की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है। जिस छठवें बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा, उसे शोभापुर से यहां लाकर भर्ती कराया गया था। सीएमएचओ और सिविल सर्जन इस मसले पर बात करने से इनकार कर रहे हैं।

सीएमएचओ ने कहा- प्रारंभिक रूप से लापरवाही प्रतीत हो रही है
शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती छह बच्चों की मौत के मामले में मचे हड़कंप के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी (सीएमएचओ) अस्पताल पहुंचे। लेकिन जब उनसे इस विषय में पूछा गया तो वे बच्चों की मौत के कारणों का कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

सीएमएचओ डॉ राजेश पांडेय ने इस मामले में पत्रकारों को बताया कि छह में से दो बच्चे वेंटीलेटर पर थे और एक गंभीर था, जिन्हे बचाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बचा नहीं सके। उन्होंने तीन अन्य बच्चों को निमोनिया से पीड़ित होना बताया, जो उमरिया से रेफर होकर यहां आए थे, जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में लापरवाही प्रतीत हो रही है, जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रदेश में दिसंबर में सबसे ज्यादा 79 नवजात की मौत भोपाल में
दिसंबर महीने में राज्य में सबसे ज्यादा नवजातों ने भोपाल में दम तोड़ा। हमीदिया और जेपी अस्पताल में अकेले दिसंबर महीने में 79 बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई है। दोनों अस्पतालों में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2019 के बीच नवजात बच्चों की मौत का आंकड़ा 952 है। यह खुलासा सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती नवजात बच्चों की मौत के आंकड़ो की जांच में हुआ है।

एनएचएम अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि हमीदिया और जेपी अस्पताल के एसएनसीयू में दिसंबर 2019 में कुल 440 नवजात इलाज के लिए भर्ती हुए थे। इनमें से 79 की इलाज के दौरान मौत हो गई। अफसरों के मुताबिक भोपाल में बच्चों की मौत का सबसे प्रमुख कारण रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम है। इस बीमारी के कारण 32 बच्चों की जान चली गई।

कोरोना काल में दिल्ली पर आर्थिक संकट, केजरीवाल सरकार ने केंद्र से तत्काल मांगी मदद
सीबीएसई दसवीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी: एचआरडी मंत्री निशंक ने ट्विट कर दी जानकारी
संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत
पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बोला- भारत से भागा नहीं, जानिए देश छोडऩे की क्या बताई वजह
ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान अब नहीं करेंगे मोबाइल का इस्तेमाल, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली चुनाव: इस बार मीम गेम का बढ़ा चस्का, पार्टियां ले रहीं भाग
Next Article आंध्रप्रदेश और उड़ीसा से आ रही गांजे की बड़ी खेप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?