ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव गांधी किसान न्याय योजना: सीएम बघेल ने 22 लाख किसानों के खातें में भेजी 1500 करोड़ रुपए की राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: सीएम बघेल ने 22 लाख किसानों के खातें में भेजी 1500 करोड़ रुपए की राशि

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ली शपथ
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ली शपथ
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 22 लाख किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त के रूप में 1500 करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) का अंतरण उनके बैंक खातों में किया। कार्यक्रम में सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज में 7 करोड़ 17 लाख रूपए तथा गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 3.6 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों एवं ग्रामीणों को अब तक कुल 88 करोड़ 15 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सांसद सोनिया गांधी के संदेश का वाचन किया। राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक कृषि अमृत खलखो उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए ली शपथ
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्रिगणों और उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ ली।

आगजनी से बचाने रेलवे चला रहा विशेष अभियान, तीन दिन में 100 से ज्यादा ट्रेनों की हुई जांच
नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीक से घुसे दो चीनी नागरिक, 15 दिनों तक आराम से नोएडा में घूमे, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी भनक
सुकमा के 50 विद्यार्थियों को मिला सोलर होम लाइट संयंत्र, रायपुर भ्रमण पर आए बच्चों को सीएम साय ने दिया उपहार
महतारी वंदन के पैसों का कर रहीं म्यूच्युअल फंड में निवेश, बच्चों की शिक्षा में करेंगी खर्च
भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला लेखक का दावा: वुहान की ही एक लैब से लीक हुआ कोरोना, फिर पूरी दुनिया में फैला
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 217 # 21 may 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?