ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 5 नवंबर को सेजबहार में होगी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग

By Mohan Rao
Published: November 3, 2024
Share
ईवीएम : डेमो पिक
SHARE

रायपुर। रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। विधानसभा उपचुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराया जाना है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। मतदान के लिये मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर 2024 समय सुबह 10 बजे से रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जाएगा।

इसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिवस पहले रायपुर पहुंच जाएंगे। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जाएगी।

सभी मशीनों में एक मत डालकर तथा रेण्डम रूप से चुने गये 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नियत तिथि व समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो।

Big accident in Bhilai : मच्छर भगाने वाली क्वाइल से लगी आग पूरे घर में फैली, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
नकली इंजन ऑयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने वृंदावन जाने की इच्छा जताई, कलेक्टर ने कहा, तीर्थयात्रा के इच्छुक वृद्धाश्रम के बुजर्गों की सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजें
पुष्पा फिल्म की तर्ज पर कर रहे थे गांजे की तस्करी, एनसीबी ने गाड़ी की छत काटकर निकाला 3 सौ किलो गांजा
रायपुर में हो रही नशीले पदार्थो की तस्करी के बड़े सरगना हरकिरत सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कीवीज की फिरकी में फंसी गंभीर की टीम, 24 साल बाद घर पर क्लीन स्वीप… न्यूजीलैंड ने 25 रनों से जीता तीसरा टेस्ट
Next Article बुलेट फाइनेंस हो गई और पता भी नहीं चला, घर पहुंची आरसी तो हैरान रह गया शख्स… जानिए क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?