ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल सट्टा के पांच सटोरियों को रायपुर पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, किराए के फ्लैट से चल रहा था कारोबार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

आईपीएल सट्टा के पांच सटोरियों को रायपुर पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार, किराए के फ्लैट से चल रहा था कारोबार

By Mohan Rao
Published: May 12, 2024
Share
सटोरिए गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में सट्टा खेलने वाले अंतरराज्यीय सटोरियों को गरिफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी हैं, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर पैनल का संचालन कर रहे थे।  सटोरियों के कब्जे से 7 लैपटॉप,19 मोबाइल फोन ,7 पास बुक, 5 चेक बुक तथा 10 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार रुपए है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे।

दरअसल पुलिस को गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट मिला था। उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर की। प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रेड किया गया। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

लगातार कर रही है कार्रवाई
रायपुर पुलिस लगातार सट्टा संचालित करने वाले पर कार्रवाई कर रही है। पिछली कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इनपुट मिला था। जिसके बाद कोलकाता में जाकर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कोलकाता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000 रुपए तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग एटीएम कार्ड जब्त किया गया। अब तक गिरफ्तार कुल 13 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

35 बैंक खातों की हुई है जानकारी
गिरफ्तार सटोरयिों से पैनल संचालन के लिए उपयोग किये जाने वाले कुल 35 बैंक खातओं की जानकारी प्राप्त हुई है। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज है। सटोरयिों के विरूद्ध प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। वर्ष 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लगभग 110 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई है। प्राप्त बैंक खातों के राशियों को होल्ड कराने बैंकों को पत्राचार किया जा रहा है। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्रधान आरक्षक आरक्षक सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आरक्षकरवि तिवारी, कमल धनगर, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

  • गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  • महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।
  • मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
  • मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।
  • रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
वाहनों की जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के जेवर जब्त
छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना :  293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क
आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने कगीसो रबाडा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन व प्रचार प्रसार को लेकर जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां के पैसे चुराने बेटी ने रची साजिश, आदतन चोरों के साथ मिलकर पार किए लाखों रुपए
Next Article CG Crime : रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के 8 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख से ज्यादा का सामान जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?