ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Raipur Breaking : नाबालिग वाहन चालकों के साथ उनके पैरेंट्स पर भी करें कार्रवाई.. समीक्षा बैठक में एसपी का अफसरों को निर्देश

By Mohan Rao
Published: February 3, 2023
Share
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ली यातायात अफसरों की समीक्षा बैठक
SHARE

रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन व सड़क दुर्घटनाएं रोकने को लेकर शुक्रवार को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने यातायात में पदस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि शहर में नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ ही उनके पैरेंट्स पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। यही नहीं सड़क पर डीजे की धुन के साथ ध्वनी प्रदूषण करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश एसपी अग्रवाल ने दिया है।

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं नाबालिक वाहन चालकों की वजह से हो रही है अतः इन पर भी कार्रवाई की आवश्यकता है। छात्र छात्राएं शहर के भीतर वाहन चलाते देखे गए हैं जिनके द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया जाता है, ऐसे नाबालिक वाहन चालकों पर भी कार्रवाई हो। जिससे इन्हें दुर्घटना के शिकार होने से बचाया जा सके। साथ ही इनके पैरेंट्स पर कार्रवाई होनी चाहिए जो इन्हें वाहन चलाने के लिए देते हैं।

दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर जताई चिंता
एसपी अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में विगत वर्ष 2021 की तुलना में 2022 सड़क दुर्घटना में 24% की वृद्धि होने पर चिन्ता जाहिर करते हुए ब्लैक स्पॉट में सुधार व चालानी कार्रवाई बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अत्यधिक दुर्घटना जन्य स्थलों का चिहांकन कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर संबंधित निर्माण एजेंसियों से आवश्यक सुधार करवाने पर जोर दिया। दुर्घटना जन्य स्थलों के आसपास के स्कूल कॉलेज एवं ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन किए जाने के लिए यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने बताया गया।

टाटीबंध चौक पर समन्वय से हो काम
टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माण तक सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने निर्देश दिए। बैठक के दौरान टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माणाधीन होने के कारण यातायात मे हो रही असुविधाओं की ओर ध्यान देते हुए निर्माण एजेंसियों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक संख्या में बल लगाने, प्रत्येक दो घंटे में पानी का छिड़काव कराने तथा वाहनों के खराब होने के कारण लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए 40 टन वजन क्षमता का क्रेन वाहन उपलब्ध कराने हेतु निर्माण एजेंसियों से व्यवस्था कराने निर्देशित किया गया।

इस दौरान वर्ष 2022 मोटर यान अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी। एसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा वर्ष 2022 में मोटर यान अधिनियम के तहत बिना हेलमेट, तीन सवारी, रांग साइड व शराब पीकर वाहन चलाने वालो के खिलाफ की गई कार्यवाही को और बढ़ाने के साथ ही *नो पार्किंग पर वाहन खड़ा करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने डिवाईस से मौके पर ही ई-चालान बनाने निर्देश दिया गया था।  बैठक के दौरान यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 की अपेक्षा 2022 में यातायात विभाग द्वारा कार्रवाई बढ़ाई गई है।

2021 की तूलना में 2022 की चालानी कार्रवाई

  • 2021 में नो पार्किंग के 10862 प्रकरण बनाए गए वहीं 2022 में 20616 प्रकरण।
  • तेज रफ्तार वाहन चालकों के 2021 में 3828 प्रकरण व 2022 में 5736 प्रकरण।
  • मोबाइल से बात करना के 2021 में 697 प्रकरण व 2022 में 2222 प्रकरण।
  • बिना हेलमेट 2021 में 15343 प्रकरण और 2022 में 25789 प्रकरण।
  • लाइसेंस निलम्बन 2021 में 477 प्रकरण और 2022 में 1052 प्रकरण।
ईडी की जांच ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, अदाणी के शेयरों को पहुंचाया नुकसान, 12 कंपनियों को हुआ फायदा
Big Accident : बालोद में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मासूम सहित 6 की मौत… 7 की हालत नाजुक
Bhilai Breaking : पुरी धाम घूमने गया परिवार, इधर घर पर हो गई सेंधमारी… जेवर-नगदी के साथ बर्तन व कपड़े भी ले गए चोर
मातृ दिवस पर दुर्ग पुलिस का शानदार कार्य, बरसात में भीगती असहाय बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम पहुंचाया
कोविड केस और संक्रमण दर में बढ़ोतरी, महामारी से 28 लोगों की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत सस्ते दर पर दवाई मिलने से 81.97 करोड़ से ज्यादा की हुई बचत, सीएम बघेल की सार्थक पहल से नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत
Next Article जल जीवन मिशन को लेकर केआरसी लेवल-3 के 4 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन जल जीवन मिशन को लेकर केआरसी लेवल-3 के 4 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?