रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में हत्या की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो दिन पहले जिस कपल ने लव मैरीज की थी मंगलवार रात को उनके खून से लथपथ लाश कमरे में मिले। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इनकी शादी का रिसेप्शन रखा गया और इस बीच दोनों के बीच ऐसा विवाद हुआ जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मामला रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र की है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है। यहां रहने वाला असलम ने राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशां बानो के साथ 19 फरवरी को निकाह किया था। दोनों ने लव मैरीज की थी। मंगलवार को इन लोगों ने शादी की रिसेप्शन रखी थी। मेहमानों को न्योता दे दिया गया और दिनभर यहां रिसेप्शन की तैयारी की जा रही थी। घर में खुशी का माहौल था। मंगलवार रात को अचानक असलम के घर से चीख पुकार सुनाई दी।
घर पर मौजूद असलम की मां ने दरवाजा खोलने की कोशिश लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। चीख की आवाज सुनकर असलम की खिड़की के पास पहुंची तो अंदर का नजारा देख कर सहम गई। फर्स पर असलम व उसकी नई नवेली बहू कहकशा बानों की लाशें पड़ी थी और पूरा कमरा खून-खून हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा।
शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद असलम ने चाकू से कहकशा पर वार कर दिया। इसके बाद असलम ने खुद पर वार कर लिया। पुलिस को यह भी आशंका है दोनों ने एक दूसरे पर वार किया। बहरहाल दोनों के शव मिले हैं और पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि असलम ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है जल्द पति पत्नी के बीच के विवाद कारण भी सामने आएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।




