ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि में भक्तों को राहत : रेलवे ने दिया 9 दिनों के लिए डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज, दुर्ग से चलेगी नई मेमू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

नवरात्रि में भक्तों को राहत : रेलवे ने दिया 9 दिनों के लिए डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज, दुर्ग से चलेगी नई मेमू

By Mohan Rao
Published: September 20, 2025
Share
डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन
SHARE

भिलाई। 22 सितबंर को नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि के दिनों में मां बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए डोंगरगढ़ में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रहती है। छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके कारण डोंगरगढ़ जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ भी हो जाती है। इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को 9 दिनों के लिए डोंगरगढ़ में ठहराव दिया जा रहा है। इसके साथ की दुर्ग से नई मेमो और दो मेमू का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।  

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस दौरान 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिन के लिए स्टापेज दिया जा है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। पांच जोड़ी ट्रेनें यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सुनिश्चित किया गया है। इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टापेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।

गोंदिया-दुर्ग मेमू को रायपुर तक बढ़ाया
गोंदिया-दुर्ग मेमू को 9 दिन के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन गोंदिया से दुर्ग तक पहुंचने के बाद भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय करते हुए गोंदिया लौटेगी। इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। वापसी में गोंदिया से डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर तक जाएगी। इसके अतिरिक्त दुर्ग और डोंगरगढ़ के मध्य 9 दिन के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से रसमरा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा, जटकन्हार होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

समय सारिणी

राष्ट्रपति ने कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर राज्यपालों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
भिलाई स्टील प्लांट के ठेकेदारों की खुली चेतावनी, प्लांट में कर देंगे पूरा काम बंद, बाहरी ठेकेदारों को मारेंगे जूते
Bhilai : कारोबारी से एक करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, प्राफिट शेयरिंग का झांसा देकर निवेश कराया और हड़प लिए रुपए
अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर में विकास की रफ्तार तेज, ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण शुरु
Next Article Breaking News : कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख बरामद, जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?