ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने बनाया रिकार्ड, पहली बार 250 मिलियन टन माल की लोडिंग का बना कीर्तिमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

छत्तीसगढ़ में रेलवे ने बनाया रिकार्ड, पहली बार 250 मिलियन टन माल की लोडिंग का बना कीर्तिमान

By Mohan Rao
Published: March 30, 2025
Share
माल लोडिंग का रिकार्ड
SHARE

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन यात्रा को जारी रखते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष समाप्ति के तीन दिन पहले दिनांक 28 मार्च 2028 को 250 मिलियन टन माल लोडिंग का आंकड़ा पार किया है, जो रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देश के ताप विद्युत संयंत्रों एवं अन्य कारखानों में कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर देश के औद्योगीकरण को गति दी है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल रेलवे की कार्यक्षमता और क्षमता का प्रमाण मिलता है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे के लक्ष्य “फ्रेट कैरियर ऑफ द नेशन” को साकार करने में निरंतर अग्रसर है।

माल ढुलाई के साथ-साथ इस वर्ष यात्री परिवहन में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में  कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया तथा होली पर्व के दौरान भी यात्रियों को अधिक से अधिक आरक्षित बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई रेल लाइनों के विकास के साथ-साथ मल्टीट्रेकिंग (तीसरी एवं चौथी रेल लाइनों) जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जैसे-जैसे विभिन्न सेक्शनों में कार्य पूरा हो रहा है, वहां ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसी कसी में मंदिरहसौद एवं अभनपुर के मध्य रेल लाइन कार्य के पूर्ण होने के उपरांत कल दिनांक 30 मार्च 2025 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अभनपुर-रायपुर स्टेशनों के मध्य मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया जा रहा है । इस क्षमता वृद्धि कार्य के कारण भी रेलवे ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

गले की खराश और खुजली से राहत दिला सकते हैं घर में तैयार ये 5 पेय
रिसाली निगम क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण, भड़के गृहमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर ने सीसी रोड पर चलवाया बुलडोजर, ठेकेदार को लगाई फटकार
हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान
भारत चीन के बीच संघर्ष में शहीद जवानों को कैंडल मार्च कर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : रेलवे को देंगे 2695 करोड़ की सौगात… जानिए रेलवे को क्या-क्या मिलेगा?
Next Article CG Breaking : पीएम मोदी की सभा जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पुल से नदी में गिरी, दो की मौत और 8 घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?