ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के पीपी यार्ड में रेलवे अफसर पर रिश्वत का आरोप, सीबीआई ने मारी रेड
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
रामकथा स्थल पर पहुंची दुर्ग साइबर पुलिस की टीम, कथावाचक युवराज पांडे ने ग्रामीणों को किया जागरूक
September 29, 2026
तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक होगा आयोजित
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के पीपी यार्ड में रेलवे अफसर पर रिश्वत का आरोप, सीबीआई ने मारी रेड

By Mohan Rao Published August 14, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर अंतर्गत रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित पीपी यार्ड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई ) ने गुरुवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीआई की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में यहां पदस्थ सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर अनमोल उइके के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद कार्यालय में अचानक दबिश दी। सीबीआई ने अनमोल उइके को नजरबंद रखते हुए कार्यालयीन कक्ष में दस्तावेज और डिजीटल साक्ष्य खंगालना शुरू किया। गुरुवार शाम से शुरू हुई यह कार्रवाई आज दोपहर समाचार लिखे जाने तक जारी रही।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे ठेकेदार दीपक वर्मा ने सीनियर डीएमई अनमोल उइके पर ठेके पर नए काम देने और पुराने काम के बकाया बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के एवज में मोटी रकम रिश्वत के रूप में मांगने का आरोप लगाया था। परेशान ठेकेदार ने इसकी सीधी शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से की। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने प्राथमिक सत्यापन कराया और मामला सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भिलाई में स्थित पीपी यार्ड कार्यालय में गुरुवार को शाम 5 बजे छापा मारा।

जानकारी के अनुसार कार्रवाई के लिए 10 अधिकारियों की टीम यहां पहुंची। सीबीआई के अधिकारी जिन वाहनों में पहुंचे हैं वे दिल्ली के अलावा रायपुर व दुर्ग पासिंग हैं। सीबीआई की टीम ने देर शाम से ही सीनियर डीएमई अनमोल उइके को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान उनके कार्यालय कक्ष को कवर में लेकर संबंधित फाइलें, बिल रिकॉर्ड, टेंडर से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन के रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। कार्यालय में पदस्थ अन्य अधिकारियों के डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल रिकॉर्ड्स की भी तकनीकी जांच की जा रही है।

बता दें रेलवे के पीपी यार्ड में मालगाड़ियों के रैक की अनलोडिंग के बाद नियमित जांच की जाती है। वैगन में तकनीकी खराबी और टूट फूट की यहां रिपेयरिंग की जाती है। यह सारा काम ठेके पर चलता है। बताते हैं दीपक वर्मा नाम का शख्स पीपी यार्ड में ठेके पर काम लेता है। कथित तौर पर दीपक वर्मा ने ही सीबीआई में सीनियर डीएमई अनमोल उइके के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की टीम ने केमिकल युक्त नोटों से भरे लिफाफे के साथ दीपक वर्मा को अनमोल उइके के पास भेजा। लिफाफे हाथ में लेते ही सीबीआई की टीम ने अनमोल उइके के कार्यालय में दबिश दी और हाथ धुलवाए तो केमिकल रंग छोड़ने लगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

रामकथा स्थल पर पहुंची दुर्ग साइबर पुलिस की टीम, कथावाचक युवराज पांडे ने ग्रामीणों को किया जागरूक

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक होगा आयोजित

Mohan Rao August 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: सीएम साय
Next Article मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य मुलाकात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?