ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे न्यूज : गर्मी की छुट्टियों में चल रही हैं 58 स्पेशल ट्रेन, मई में 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की है प्लानिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रेलवे न्यूज : गर्मी की छुट्टियों में चल रही हैं 58 स्पेशल ट्रेन, मई में 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की है प्लानिंग

By Mohan Rao
Published: April 29, 2024
Share
स्पेशल ट्रेन
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के निवासियों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है। रेल प्रशासन के द्वारा मई महीने में ट्रेनों में होने वाली भीड़-भाड़ को राहत देने के लिए 48 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर इस सुविधा में विस्तार कर इस क्षेत्र के निवासियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।

ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़  को नियंत्रित करने तथा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के निवासियों जो कि ग्रीष्मावकाश के दौरान परिवार के साथ देश के अन्य शहरों में छुट्टियां बिताने व शादी ब्याह में सम्मिलित होने के लिए जाते है, उनकी सुविधा के लिए 58 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य में अवस्थित प्रमुख शहरों से सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै आदि शहरों को जोड़ रही है।

अप्रैल, मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियां शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए योजनबद्ध तरीके  से कार्य किया जाता है। रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्पेशल ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

दुर्ग-छपरा व  दुर्ग-पटना समर स्पेशल का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग से छपरा एवं दुर्ग से पटना तक चलाई जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस का गोंदिया स्टेशन तक विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से न सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रमुख शहर गोंदिया के निवासियों को उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के निवासियों को भी गोंदिया तक आवागमन के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से यशवंतपुर तक दिनांक 30 अप्रैल से 09 फेरों के लिए  समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । इस ट्रेन के शुरू होने से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया के निवासियों को दक्षिण भारत की ओर यात्रा के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग की नवाचारी पहल से बुजुर्गों तक पहुँचा आयुष्मान कवच
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कोंडागांव में कुपोषित बच्चों की संख्या में आई 42 फीसदी की कमी…. आदिवासी बहुल जिले ने देश के सामने प्रस्तुत किया उदाहरण
कोमा में चला गया है उत्तर कोरिया का तानाशाही शासक किम जोंग-उन, बहन संभालेगी कमान: रिपोट्र्स
दिल्ली प्रवास पर इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू…. नेवई व मरोदा की जमीन राज्य शासन को स्थानांतरित करने पर हुई चर्चा
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, कई सीएमओ और डॉक्टर इधर से उधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाइवे पर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, पांच वाहन जब्त, वाहन मालिकों को दी समझाइश
Next Article CG Breaking : इलेक्ट्रिक स्कूटी ने मचाई तबाही, चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट… दो मंजिला मकान जलकर खाक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?