ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, एसी व नॉन एसी कोच के टिकट हो सकते हैं महंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNationalRailway News

एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, एसी व नॉन एसी कोच के टिकट हो सकते हैं महंगे

By Mohan Rao
Published: June 29, 2025
Share
एक जुलाई से बदलेंगे नियम
SHARE

नईदिल्ली ए।  हर माह पहली तारीख को देश में कुछ परिवर्तन होता है। इसी प्रकार जुलाई माह में भी कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहे हैं। पहली जुलाई से जो सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है वह रेल किराए को लेकर है। एक जुलाई से रेलवे के टिकटों की दर बढ़ सकती है साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में भी बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही पैन कार्ड से लेकर बैंकिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, गैस सिलेंडर की कीमत और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदल रहे हैं।

रेलवे मंत्रालय 1 जुलाई 2025 से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी क्लास का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नॉन-एसी (स्लीपर, सेकंड सीटिंग आदि) श्रेणियों में 1 पैसा और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया जा सकता है। 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और एमएसटी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा।

तत्काल टिकट बुकिंग पर सख्ती
अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है। जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। इसी प्रकार 1 जुलाई से नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। यह नियम सीबीडीटी द्वारा लागू किया गया है। यदि आपके पास पहले से पैन और आधार दोनों हैं, तो इन्हें लिंक करना भी जरूरी है। इसके लिए 31 दिसंबर, 2025 तक का समय दिया गया है।

 क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान का नया सिस्टम
भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश दिया है कि सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान अब भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए किया जाएगा। इससे बिल डेस्क, फोनपे, क्रीड जैसे एप्स पर असर पड़ सकता है। अभी केवल आठ बैंकों ने बीबीपीएस पर यह सुविधा शुरू की है।

घरेलू गैस की कीमतों में हो सकता है बदलाव
अगले महीने एलपीजी सिलेंडर की दरों में बदलाव हो सकता है। यह प्रक्रिया सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में की जाती है।  अभी एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में एमजे गु्रप की नई पहल: किफायती फीस पर बेहतर शिक्षा, खेल खेल में होगी पढ़ाई
शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो जीवन में परिवर्तन लाता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को राजधानी में शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
CG Crime : आठवीं बार एक ही मोबाइल दुकान में चोरी, मलिक ने तंग आकर लगवाए थे सीसी कैमरे, कैद हुई चोरों की तस्वीर
खगडिय़ा में डॉक्टर ने डिलीवरी के दौरान काटा नवजात का गला, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ आंबेडकर बिजनेस कॉन्क्लेव एवं एक्सिलेंस अवॉर्ड्स, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल
Next Article मन की बात : पीएम मोदी बोले- आपातकाल में की गई संविधान की हत्या… 10 वर्षों में योग और भी हुआ भव्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?