भिलाई। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा उनकी सुविधा हेतु 18 गाडियों में अतिरिक्त एसी थ्री व स्लीपर कोच अस्थायी रुप से लगाने की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध करने के लिए इन ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाया जा रहा है। इसमें दुर्ग से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाए जा रहे हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी में दो अतिरिक्त स्थायी कोच एवं 18213/ 18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी थ्री अतिरिक्त स्थायी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है । यह सुविधा दिनांक 01नवम्बर, 2021 से दुर्ग से छूटने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस एवं दिनांक 02 नवम्बर, 2021 से निज़ामुद्दीन से छूटने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में उपलब्ध रहेगी । यह सुविधा दिनांक 06 नवम्बर, 2021 से दुर्ग से छूटने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस एवं दिनांक 07 नवम्बर 2021 से अजमेर से छूटने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में उपलब्ध रहेगी ।
देखें पूरी सूची





